
Lucknow: सुभासपा नेता ओमप्रकाश राजभर की तल्ख टिप्पणियों के कारण योगी सरकार ने उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राज्यपाल को उन्हें कैबिनेट से तुरंत बर्खास्त करने की सिफारिश की.
आदित्यनाथ ने यह भी सिफारिश की है कि राजभर की पार्टी के अन्य सदस्य जो राज्य मंत्री का दर्जा रखते है, उन्हें भी तुरंत कैबिनेट से हटाया जायें.
इसे भी पढ़ेंःआरएसएस की बैठक नागपुर में, नये भाजपा अध्यक्ष के नाम पर होगा मंथन
उधर राज्यपाल कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने मंत्रिमंडल के सदस्य ओम प्रकाश राजभर, मंत्री पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं विकलांग जन विकास को तत्काल प्रभाव से प्रदेश मंत्रिमण्डल की सदस्यता से पदमुक्त कर दिया है.
बीजेपी के खिलाफ रहे हैं मुखर
नाईक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्ताव पर ओम प्रकाश राजभर को मंत्री पद से मुक्त करने के लिये अपना अनुमोदन प्रदान कर दिया है.
राजभर अक्सर भाजपा के खिलाफ विवादास्पद बयान देते रहे है. अभी हाल ही में उन्होंने लोकसभा चुनाव में राजभर ने भाजपा के खिलाफ कड़ी बयानबाजी की थी. हाल ही में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने की बात कही थी .
उन्होंने यह भी कहा था कि उन्होंने तो पहले ही इस्तीफा दे दिया था, लेकिन मुख्यमंत्री ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था.
इसे भी पढ़ेंःएग्जिट पोल 23 को आने वाले एग्जेक्ट पोल के कितने करीब
योगी सरकार के फैसले का स्वागत- राजभर
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने प्रदेश सरकार से स्वयं को बर्खास्त किये जाने का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने यह फैसला देर से लिया है.
राजभर ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘हम फैसले का स्वागत करते हैं. मुख्यमंत्री ने यह फैसला देर से लिया है. यह निर्णय बीस दिन पहले लिया गया होता तो और अच्छा होता.’
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ उनकी पार्टी का गठगंधन नहीं हुआ और इसके बाद 13 अप्रैल को उन्होंने इस्तीफा दे दिया था.
उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फैसला स्वागत योग्य है. मंत्री पद से हटाये जाने पर मुझे कोई शिकवा शिकायत नही है.’
राजभर ने कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव में हम मात्र एक सीट मांग रहे थे. हम एक पार्टी हैं और अगर चुनाव नही लड़ेंगे तो जनता को क्या जवाब देंगे. अब हम अकेले चलेंगे और अपनी पार्टी की बात जनता तक पहुंचायेंगे.’
इसे भी पढ़ेंःरवीश कुमार का प्राइम टाइम, योगेंद्र यादव ने कहा-23 मई को हैरान होने के लिए हो जाइए तैयार




