
Ranchi: बिजली वितरण व्यवस्था सुधार के लिये राजधानी रांची में करोड़ों की लागत से आधारभूत संरचनाओं का निमार्ण किया जायेगा. इसमें मुख्य रूप से सब स्टेशनों का निमार्ण और अंडरग्राउंड केबलिंग पर बल दिया जायेगा. जिससे 24 घंटे बिजली आपूर्ति व्यवस्था हो सके. राजधानी रांची में ये निमार्ण कार्य केंद्र प्रायोजित योजना रिवैम्पड डिस्ट्रब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें- बीडीओ सह सीओ 154 ऑफिस बनकर तैयार, 80 से अधिक आवास बने
राजधानी रांची के सब स्टेशनों में फीडर का लोड कम करने के लिए पांच नए सबस्टेशनों का निर्माण होगा. इसमें विद्यानगर हरमू, ट्रेकर स्टैंड, कटहल मोड़, ठाकुरगांव तथा सुकरहुटू में नया सब स्टेशन निर्माण शामिल है. वहीं, कुछ डिवीजन में 11 केवी लाइन को भूमिगत या अंडरग्राउंड केबलिंग किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें- पुलिस कस्टडी में पूर्व सीएम चाचा के श्राद्धकर्म में शामिल होने पैतृक गांव रवाना
इसमें कोकर डिवीजन में 154.6 किमी, न्यू कैपिटल में 88 किमी, रांची ईस्ट डिवीजन में 30 किमी, रांची वेस्ट डिवीजन के तहत 70 किमी, रांची सेंट्रल डिवीजन के तहत 154.5 किमी, डोरंडा डिवीजन 610 किमी अंडरग्राउंड केबलिंग किया जायेगा. बता दें कुछ दिनों पहले ही इन योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी है.
बता दें इन योजनाओं के तहत राजधानी में बिजली के अधिक लोड को कम करने का प्रयास किया जायेगा. फिलहाल राजधानी रांची में बिजली की मांग 350 से 370 मेगावाट तक हो गयी है. जो सामान्य दिनों से अधिक है. ऐसे में लोकल फॉल्ट की समस्या भी अधिक हो गयी है. जेबीवीएनएल की मानें तो इन निमार्ण कार्यों के होने से लोकल फॉल्ट की समस्या में कमी आयेगी.




