JharkhandLead NewsRanchi

रिम्स में मरीजों को हाइजेनिक खाना खिला रही एजेंसी

Ranchi : रिम्स में नयी एजेंसी जाना इंटरप्राइजेज ने किचन में काम पूरी तरह से संभाल लिया है. एक महीने में ही एजेंसी ने काम में तेजी से सुधार कर लिया है. वहीं मरीजों को हाइजेनिक खाना उपलब्ध कराया जा रहा है. सुबह से लेकर रात तक मरीजों को पांच टाइम डाइट एजेंसी उपलब्ध करा रही है. जिसमें सुबह की चाय और शाम का नाश्ता भी शामिल है.

एजेंसी ने अब प्लेट में भी सुधार कर दिया है जिससे मरीजों को भरपूर खाना दिया जा रहा है. इससे पहले 15 अगस्त को एजेंसी ने डायबिटीज वाले मरीजों को शुगर फ्री हलवा नाश्ते में दिया. वहीं सामान्य मरीजों को लड्डू दिया गया.

इसे भी पढ़ें :रांची सिविल कोर्ट में मंगलवार से वर्चुअल के साथ फिजिकल मोड में भी होगी केस की सुनवाई

एजेंसी के मैनेजर ने बताया कि अचानक से काम शुरू करने के कारण शुरुआत में परेशानी हुई थी. लेकिन अब मरीजों को कोई शिकायत का मौका नहीं मिलेगा.

जल्द ही कुछ और भी बदलाव किये जायेंगे. साथ ही बताया कि लिक्विड डाइटवाले मरीजों को भी 6 टाइम डाइट दिया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand : सरकारी स्कूलों में बदलेगा टेस्ट पैटर्न, 15 दिनों पर स्कूल और माह के अंत में राज्य स्तर पर टेस्ट

हैंडओवर नहीं, खाना बांटने में परेशानी

हॉस्पिटल में पहले से ही प्राइम किचन सर्विस मरीजों को खाना खिला रही थी. लेकिन काम छोड़ने के एक महीने बाद भी नयी एजेंसी को सबकुछ हैंडओवर नहीं किया गया था, जिससे मरीजों को खाना बांटने में परेशानी हो रही है.

वहीं मशीनों और ट्राली की रिपेयरिंग का काम भी नहीं हो पा रहा है. इस चक्कर में नयी एजेंसी को कई सामान भी बाजार से खरीदना पड़ा ताकि मरीजों को डाइट उपलब्ध कराने में आ रही परेशानियों को कम किया जा सके. लेकिन अब भी संसाधन कम पड़ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 सितम्बर से, छह सितम्बर को पेश होगा पहला अनुपूरक

Related Articles

Back to top button