Koderma

बकाया राशि भुगतान की मांग को लेकर केटीपीएस में हड़ताल शुरू

Koderma: केटीपीएस बांझेडीह में मेंटेनेंस कंपनी लोकनाथ व आका कंपनी के कामगारों ने अपने बकाया राशि के भुगतान को लेकर गुरूवार से हडताल शुरू कर दी है.

उल्लेखनीय है कि कामगारों ने अंतिम व पूरा बकाया राशि व अन्य मुद्दों को लेकर हडताल शुरू की है. इससे पहले प्रबंधन व कंपनी के प्रतिनिधियों व कामगारों के बीच वार्ता हुई थी जिसमें कई लिखित आश्वासन दिए गए थे. मगर आज तक उन बिंदुओं का अनुपालन नहीं होने पर कामगारों ने हडताल शुरू कर दी है.

कार्यरत कामगारों ने पहले ही ज्ञापन देकर चेतावनी दी थी कि पूर्व की वार्ता के अनुरूप निर्णय नहीं लिया गया तो 28 जनवरी से वे हडताल करेंगे. उपरोक्त बिंदुओं पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर हडताल शुरू कर दी गयी है.

हडताल में अनुज कुमार यादव, शिवाली नुमानी, मो. इस्लाम, गजेंद्र पासवान, अजय कुमार यादव सहित कंपनी से जुडे सभी मजदूर शामिल हैं. मजदूरों की माने तो उनकी मांगे नहीं माने जाने तक यह हडताल जारी रहेगी. मजदूरों की मांगों में उचित मजदूरी दर, एक समान अलांउस आदि मांगे शामिल है.

इसे भी पढ़ें : PMAY : जिन्हें नहीं मिल पाया है आवास, उन्हें मिला एक और मौका, 5 फरवरी तक करें आवेदन 

Related Articles

Back to top button