
Ranchi: कोरोना के बढ़ते प्रकोप और फैलाव को देखते हुए सरकार ने सभी जिला के कोरोना कंट्रोल रूम के नंबर जारी किये हैं. देश भर में लॉकडाउन के बाद भी तेजी से कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. बाहर से आए कई लोग बिना स्क्रीनिंग और जांच के ही गांव पहुंच गए हैं और गांव में घूम रहे हैं.
इस नंबर पर ऐसे लोगों के बारे में भी सूचना दी जा सकेगी. सरकार कोरोना को लेकर कोई कोताही नहीं बरतना चाहती. इसको लेकर बार-बार लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की जा रही है.

सड़क पर बेवजह घूमने वालों से प्रशासन सख्ती से निपट रही है. नंबर जारी कर अपील की गयी है कि किसी भी संदिग्ध की सूचना जिला कोरोना कंट्रोल रूम को दी जाए.
अभी तक झारखंड में एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं
जहां देश के लगभग 26 राज्यों में कोरोना ने दस्तक दे दी है, वहीं झारखंड में अभी तक एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है. रिम्स में बुधवार को 400 और धनबाद में 1260 संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग की गयी.
जिसमें रिम्स में 7 मरीजों के सैम्पल की जांच की गयी है. रिम्स में जांच की सुविधा शुरू होने के बाद से अबतक 13 मरीजों के सैंपल लिये गए हैं, सभी को निगेटिव पाया गया है. एमजीएम जमशेदपुर, रिम्स के बाद धनबाद पीएमसीएच में भी जल्द ही जांच मशीन लगायी जाएगी.
इसे भी पढ़ेंः#CoronaVirus से निपटने के लिए अब बिहार में होगा एक डेडिकेटेड हॉस्पिटल: मंगल पांडेय
रिम्स को स्टेट कोरोना सेंटर बनाने का है प्रस्ताव
राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स को स्टेट कोरोना सेंटर बनाने का प्रस्ताव डॉक्टरों ने दिया है. स्वास्थ्य मंत्री के साथ बुधवार को हुई बैठक में यह प्रस्ताव दिया गया था. डॉक्टरों ने रिम्स के भर्ती मरीजों को सदर अस्पताल में शिफ्ट करने की सलाह दी है. अगर प्रस्ताव को स्वीकृत कर लिया गया तो रिम्स में 1080 बेड का कोरोना सेंटर बना दिया जाएगा.
न्यूज विंग की अपील
देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि तमाम नागरिक संयम से काम लें. इस महामारी को हराने के लिए जरूरी है कि सभी नागरिक उन निर्देशों का अवश्य पालन करें जो सरकार और प्रशासन के द्वारा दिये जा रहे हैं. इसमें सबसे अहम है खुद को सुरक्षित रखना है. न्यूज विंग की आपसे अपील है कि आप घर पर रहें. इससे आप तो सुरक्षित रहेंगे ही दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे.
इसे भी पढ़ेंः#Lockdown21 के बाद भी देश में तेजी से बढ़े #Corona के केस, 629 पहुंची मरीजों की संख्या




