Corona_UpdatesNational

#Lockdown21 के बाद भी देश में तेजी से बढ़े #Corona के केस, 629 पहुंची मरीजों की संख्या

New Delhi: लॉकडाउन के बावजूद भी पूरे देश में कोरोना वायरस के केस बढ़ते ही जा रहे हैं. गुरुवार को कोरोना के 629 मामले हो गये. ये नये मामले मध्य प्रदेश और गोवा में सामने आये हैं.

वहीं देश में बढ़ते इस कहर से अबतक 12 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 43 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं.

इसे भी पढ़ें- #CoronaVirus : कोरोना वायरस से दुनियाभर में 19,246 लोगों की मौत

43 मरीज हो चुके हैं ठीक

स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कुल मरीजों में से 553 का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जबकि 43 को उपचार के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है. भारत में मौजूद मरीजों में 43 विदेशी मरीज भी शामिल हैं.

गौरतलब है कि इस महामारी से निपटने के लिए देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है. इस लॉकडाउन में लोगों को अपने-अपने घरों में ही रहने की सलाह दी गयी है.

इसे भी पढ़ें- #Lockdown: 21 दिन नहीं, दो माह का बैकअप लेकर काम करें अधिकारी – हेमन्त सोरेन

राज्यों में जरूरी समानों के लिए होम डिलीवरी की सुविधा

कई जगहों पर लोगों को लॉकडाउन का उल्लंघर करते हुए पाया गया. लोग सड़कों पर घूमते नजर आये. हालांकि पुलिस इससे निपटने के लिए लोगों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है ताकि लोग अपने घरों पर ही रहे और बहुत जरुरत पड़ने पर ही बाहर निकले.

इधर लॉकडाउन की वजह से आम लोगों को जरूरी समानों की किल्लत हो रही है. जिसे देखते हुए राज्य सरकारों की ओर से लगातार मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. लोगों के लिए होम डिलीवरी की सुविधा मुहैया करायी जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button