Read Next
01/06/2025
होराइजन किआ ने रांची में लॉन्च किया Carens Clavis, बाजार में नया आयाम स्थापित होने का भरोसा
20/02/2025
वेदांता ईएसएल ने रवीश शर्मा को बनाया डिप्टी सीईओ
11/08/2024
हिंडनबर्ग का बड़ा दावा, कहा- SEBI चीफ का अडानी स्कैंडल से है कनेक्शन
24/06/2024
भारत के 28 स्टार्टअप ने इस सप्ताह जुटाई 800 मिलियन डॉलर से अधिक की फंडिंग
11/06/2024
HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, कम होगा EMI का बोझ, FD पर पहले से ज्यादा रिटर्न
02/06/2024
गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, 111 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी से छीना नंबर 1 का ताज
24/05/2024
शेयर बाजार ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सेंसेक्स नए शिखर पर, निफ्टी पहली बार 23 हजार के पार
25/04/2024
गिरिडीह: प्रदीप इलेक्ट्रिक ग्रुप के प्रदीप सेल्स में लॉयड ने लॉन्च की AC की नई रेंज
22/04/2024
ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर एसोसिएशन ने झारखंड में भी वनप्लस उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान किया
14/03/2024
टाटा मोटर्स तमिलनाडु में 9,000 करोड़ रुपये के वाहन निर्माण प्लांट का करेगी निर्माण
Back to top button
Mumbai: इंफोसिस के शेयर में 14 प्रतिशत की भारी गिरावट और बैंकिंग और ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियों के शेयर में बढ़त के बीच मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों की शुरुआत उतार-चढ़ाव भरी रही.
इसे भी पढ़ें- क्या इंफोसिस, सत्यम कम्प्यूटर की राह पर है?
11,659.35 अंक पर चल रहा निफ्टी
इंफोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सलिल पारेख और मुख्य वित्त अधिकारी निलांजन रॉय के खिलाफ अनैतिक गतिविधियों में शामिल होने की एक व्हिसिलब्लोअर की शिकायत के बाद कंपनी के शेयर में 14 प्रतिशत की गिरावट देखी गयी.
इसके चलते ऊर्जा और बैंकिंग क्षेत्र की कंपनियों के शेयर की बढ़त से बाजार में आयी रौनक फीकी पड़ गयी. शुरुआत में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 300 अंक तक चढ़ गया लेकिन सुबह के कारोबार में जल्द ही 82.38 अंक अथवा 0.21 प्रतिशत तक गिर गया और 39,216 अंक पर चल रहा है.
इसी तरह एनएसई निफ्टी 2.50 अंक यानी 0.02 प्रतिशत गिरकर 11,659.35 अंक पर चल रहा है.
इसे भी पढ़ें- #INXMedia: पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम को बड़ी राहत, गिरफ्तारी के दो महीने बाद SC से मिली बेल
इन कंपनियों के शेयर में उतार-चढ़ाव
सेंसेक्स में शामिल टाटा मोटर्स, एचसीएल, टेक महिंद्रा और एशियन पेंट्स चार प्रतिशत तक गिर गया.
वहीं येस बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आइसीआइसीआइ बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी में सात प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गयी.
पिछले सत्र के कारोबार में शुक्रवार को सेंसेक्स 39,298.38 अंक और निफ्टी 11,661.85 अंक पर बंद हुआ था. सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के चलते शेयर बाजार बंद रहे थे.
आरंभिक आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 36.56 करोड़ रुपये की शुद्ध लिवाली की. घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 586.88 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. ब्रेंट कच्चा तेल का भाव 0.03 प्रतिशत गिरकर 58.94 डॉलर प्रति बैरल पर रहा.