
Ranchi: मांडर विधायक बंधु तिर्की ने दक्षिण पूर्व रेलवे के डीआरएम रांची डिवीजन से मुलाकात कर अपने विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को दूर करने को लेकर विचार-विमर्श किया. तिर्की ने मांडर विधानसभा अंतर्गत पड़ने वाली इटकी, नरकोपी, टांगरबसली स्टेशनों के निकटवर्ती क्षेत्रों में रेलवे की जर्जर सड़कों के निर्माण एवं हारिल-गोरखों ग्राम के पास बाइपास बनाने की मांग रखी.
उन्होंने कहा कि रेलवे द्वारा दो-तीन जगहों पर गलत तरीके से पुल का निर्माण किया गया है जिससे आम जनों को आवाजाही में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है. आए दिन दुर्घटना होती रहती है.
तिर्की के आग्रह पर 27 अक्तूबर को रेलवे के पदाधिकारी उनके बताये हुए स्थल पर जाकर स्थल का निरीक्षण करेंगे और आसपास के ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्या से अवगत होंगे. डीआरएम ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है.
बंधु तिर्की ने बताया कि रेलवे को इन क्षेत्रों में विकास के लिए कदम उठाना चाहिए. जहां तक रेलवे की सड़क की बात है तो इसके निर्माण में रेलवे को गंभीरता दिखानी होगी. पिछले माह ही इस जगह पर कई दुघर्टनाएं हो चुकी हैं. बार-बार लोगों के आग्रह करने के बाद भी रेलवे ने इस ओर ध्यान नहीं दिया. लेकिन अब हर मदद करने को तैयार है. अगले सप्ताह तक डीआरएम खुद इन जगहों का जायजा लेने आ रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – जामताड़ा : सड़क दुर्घटना में छात्र की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर मांगा मुआवजा




