
Ranchi: वट-सावित्री के मौके पर सोमवार को विवाहित महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रखा. सामूहिक रूप से विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा की गई. इस दौरान विवाहित महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा करते हुए मौली धागों को लपेटा और मान्यता के अनुसार हाथ के पंखे से वट वृक्ष को हवा भी की. पूजा के बाद महिलाओं ने सत्यवान और सत्यवती की कथा भी सुनी. पूजा करने के बाद एक दूसरे को सिंदूर लगा कर आशीर्वाद लिया. शहर में वट सावित्री पूजा को लेकर महिलायें उत्साहित दिखीं. शहर के कई इलाकों में महिलाएं समूह में पूजा स्थल पर पहुंचीं थीं. नवविवाहिता सज-धज कर पूजा करने पहुंची थीं. शहर के कई मंदिरों में काफी भीड़ रही.
तुलसी की पूजा की
जो महिलाएं चलने-फिरने में असमर्थ थीं वो मंदिर नहीं जा सकीं. वे लोग घर पर ही तुलसी की पूजा की. तुलसी स्थान में वट की डाल लगाकर उसकी परिक्रमा की.




