JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

सेंट्रल यूनिवर्सिटीः स्नातक कोर्स में एडमिशन के लिए कल तक कर सकते हैं आवेदन, एग्जाम की तारीख की घोषणा जल्द

Ranchi : झारखंड के एकमात्र सेंट्रल यूनिवर्सिटी के अलावा देशभर के सेंट्रल यूनिवर्सिटी के स्नातक स्तरीय कोर्स में एडमिशन के लिए इसी साल से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट शुरू किया गया है. इस टेस्ट के स्कोर के आधार पर स्टूडेंट्स को सेंट्रल यूनिवर्सिटी और विभिन्न कोर्स अलॉट किये जायेंगे. साल 2022 में होने जा रही पहली CUCET UG में शामिल होने के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन कल तक दिया जा सकता है. यह परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी लेगी. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से एप्लीकेशन डेट बढ़ाने को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है. यह परीक्षा देश के 541 शहरों में ली जायेगी. झारखंड के 22 शहरों में इसके लिए परीक्षा केंद्र होंगे. हालांकि, परीक्षा की तिथि की घोषणा अभी नहीं की गयी है.

 

झारखंड के इन शहरों में होंगे परीक्षा केंद्र

बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, रामगढ़, रांची, साहिबगंज और सिमडेगा.

 

180 मिनट की होगी परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से ली जाने वाली यह परीक्षा 180 मिनट यानी तीन घंटे की होगी. परीक्षा में दो पेपर होंगे. लेकिन दोनों पेपर की परीक्षा के बीच किसी तरह का अंतराल नहीं होगा. परीक्षार्थियों को दोनों पेपर की परीक्षा तीन घंटे में ही देनी होगी. परीक्षा दो शिफ्ट में कंप्यूटर बेस्ड ली जायेगी. पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9.00 बजे 12 बजे तक होगी. दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक ली जायेगी.

 

नहीं होगी निगेटिव मार्किंग

ऑनलाइन एप्लीकेशन फीस के तौर पर सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 11 सौ रुपये, इब्ल्यूएस और ओबीसी नॉन क्रिमीलेयर उम्मीदवारों को 550 रुपये, एससी-एसटीए दिव्यांग और थर्ड जेंडर उम्मीदवारों को केवल 275 रुपये देने होंगे. पहले पेपर की परीक्षा 100 अंक की होगी. इसमें 50 सवाल पूछे जायेंगे. दूसरे पेपर की परीक्षा 200 अंक की होगी. इसमें 100 सवाल पूछे जायेंगे. पहले पेपर में रिजनिंग एबिलिटी, रिडिंग कंप्रिहेंसन, थिकिंग एबिलिटी और जेनरल अवेयरनेस से सवाल होंगे. दूसरे पेपर में उम्मीदवार के चुने हुए सब्जेक्ट से सवाल पूछे जायेंगे. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी.

Related Articles

Back to top button