
Ranchi: झारखंड सरकार ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए 11 सितंबर को उनके सम्मान में एक दिवसीय राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया. इस संबंध में भारत सरकार द्वारा दिशा निर्देश के आलोक में निर्णय लिया गया है. 11 सितंबर को झारखंड के सभी भवनों जहां नियमित रूप से राष्ट्रध्वज फहराए जाते हैं पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे, किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा. इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने राज्य के सभी प्रमंडलीय आयुक्त उपायुक्त वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक को दिशा निर्देश दिया है.
इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने बदले प्रदेश प्रभारी, लक्ष्मीकांत वाजपेयी बने झारखंड के प्रभारी




