JharkhandRanchi

जनसंख्या के आधार पर वैश्य समाज को आरक्षण दे राज्य सरकार : रघुवर दास

Ranchi : पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि झारखंड सरकार वैश्य समाज को जनसंख्या के आधार पर आरक्षण दे. इसके लिए राज्य सरकार 6 माह में सर्वेक्षण का कार्य पूरा कराये. यह कोई भीख नहीं बल्कि अधिकार है. यह अधिकार

हमें संविधान ने दिया है. यह हमारा हक है और इसे हम लेकर रहेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास शनिवार को झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य मोर्चा द्वारा आयोजित वैश्य कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि वैश्य समाज ने हमेशा ही देश और समाज के हर तबके की भलाई के लिए काम किया है, लेकिन कभी भी अनुचित मांग नहीं की है.

इसे भी पढ़ें-गुमला में टीपीसी-2 के 5 नक्सली गिरफ्तार

पिछड़ों को ठग रही है राज्य सरकार

रघुवर दास ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चुनाव से पहले अपने घोषणा पत्र में पिछड़ों को सरकार बनने के छह माह के भीतर 27 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की थी, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी इस दिशा में कोई कार्यवाही नहीं हुई है. ऐसा कर सरकार ने पिछड़ों को ठगने का काम किया है. नारे और वादे के साथ झामुमो-कांग्रेस का ठगबंधन सत्ता में तो आ गया, लेकिन नीति और नीयत नहीं होने के कारण कोई काम नहीं हो पा रहा है.

हमारी सरकार ने लोकसभा चुनाव से सभी उपायुक्तों को पत्र लिख कर पिछड़ों की जनसंख्या के सर्वे का कार्य दिया था और हमने भाजपा के घोषणा पत्र में भी वादा किया था कि सरकार बनने के 6 माह के भीतर पिछड़ों को जनसंख्या के आधार पर आरक्षण दिया जायेगा. तब झामुमो कांग्रेस ने झूठ फैला कर सत्ता हासिल कर ली, लेकिन अब न तो महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा

इसे भी पढ़ें-धनबाद: चेकिंग अभियान के दौरान पकड़ाए बाइक चोर, चार बाइक भी बरामद

पूरा किया और न ही शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर एक साल के अंदर पांच लाख युवाओं को नौकरी देने के संकल्प पूरा किया. यह शहीदों के बलिदान का अपमान भी है. शहीद के नाम पर राजनीति करनेवालों को लोग सबक सिखायेंगे. हेमंत सरकार ने नयी नौकरी तो दूर की बात है, हमारी सरकार के समय जिन्हें नौकरी मिली, उनके पेट पर भी लात मारने का काम किया है.

कार्यक्रम में रांची के सांसद संजय सेठ, गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी, झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू, वीरेंद्र कुमार, इंदु भूषण गुप्ता, रेखा मंडल, संजीव चौधरी, हीरा नाथ साहू, परशुराम प्रसाद, हलदर साहू, लखन अग्रवाल समेत झारखंड के विभिन्न जिलों से आए वैश्य मोर्चा के अधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें-सरायकेला : पुजारी की पत्थर से कुचकर हत्या, मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button