JharkhandRanchi

राज्य कर्मियों को इस अवधि तक संपत्ति का ब्योरा देने का अंतिम मौका

Ranchi: राज्यकर्मियों के लिए संपत्ति का ब्योरा सौंपने के लिए अंतिम मौका मिला है. सरकार ने वर्ष 2023 के लिए संपत्ति का ब्योरा जमा करने के लिए 15 जुलाई तक अवधि विस्तार दिया है. झारखंड सरकार के सभी तरह के राज्यकर्मियों सिर्फ समूह घर को छोड़कर अपनी संपत्ति विवरणी देनी है.

इसके लिए एचआरएमएस पोर्टल में ऑनलाइन विवरणी जमा करनी होगी. इसके पूर्व 1 जनवरी 2024 से 28 फरवरी 2024 तक समय दिया गया था, बीच में लोकसभा आम चुनाव की वजह से यह मामला लटका रहा. अब अवधि विस्तारित की गयी. इसके बाद सरकार वेबसाइट पर संपत्ति विवरणी समर्पित करने की सुविधा बंद कर देगी. कार्मिक विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है.

Related Articles

Back to top button