
Ranchi : राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाने में दुष्कर्म पीड़िता केस दर्ज कराने के लिए सात दिनों से थाने का चक्कर लगा रही थी. जब वहां उसकी सुनवाई नहीं हुई तो वह थक हार कर एसएसपी ऑफिस पहुंची. उसने एसएसपी को उसनी आपबीती बतायी.
आइआरबी-2 के जवान रामविलास यादव से कुछ वर्ष पहले उसकी मुलाकात हुई और जवान उसे जमशेदपुर ले गया.
जवान ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और बाद में शादी करने से इनकार कर दिया. जवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पीड़िता सात दिनों से जगन्नाथपुर थाने का चक्कर लगा रही थी लेकिन पीड़िता का सुध लेने को कोई तैयार नहीं हुआ. एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा ने तुरंत थानेदार को फोन कर कार्रवाई का आदेश दिया. मामला दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.




