BiharLead News

जमुई में एसएसबी ने सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में नक्सलियों के हथियार किए बरामद

Jamui : जिले में एसएसबी ने गुप्त सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाकर भारी मात्रा में नक्सलियों द्वारा छिपाए गए जिंदा कारतूस, डेटोनेटर समेत बारूद, टिफिन बम समेत कई अन्य समान बरामद किये हैं.

क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने की थी तैयारी

एसएसबी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात नक्सली जोनल कमांडर पिंटू राणा अपने ग्रुप के साथ झाझा एवं सोनो के एरिया में घूम रहा है. नक्सलियों द्वारा क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी थी. नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को टारगेट करते हुए नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आई.ई.डी. लगाने की योजना बनाई जा रही थी. मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए गांव बेन्द्रा/हरला फोरेस्ट एरिया में सर्च अभियान चलाया गया..

इसे भी पढ़ें :  नवादा के पूर्व डीटीओ की संपत्ति होगी जब्त, निगरानी कोर्ट ने दिया आदेश

सर्च अभियान के दौरान टीम ने नक्सलियों के मंसूबे को ध्वस्त करते हुए सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए रखे गए विस्फोटक को बरामद किया. सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने 303 एम.एम. 45 पीस गोली, सफेद बारूद (स्टील कन्टेनर सहित) 29 किलोग्राम, बिजली का तार डेटोनेटर लगा हुआ, 500 मीटर, टिफिन बम (5 किलोग्राम)1 पीस,लेटर पैड माओवादी वाला (क्षतिग्रस्त) 1 बुक तथा 2 स्टील कन्टेनर बरामद किये.

इसे भी पढ़ें : Ranchi: आज से लोड शेडिंग से मिलेगी राहत, जेबीवीएनएल का दावा स्थिति नॉर्मल

Related Articles

Back to top button