
CHAKRADHARPUR : पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित 29वीं एस आर रूंगटा बी-डिविजन लीग आज से बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर प्रारंभ हो गया. इस प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने किया. झंडोतोलन के पश्चात उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस करवाया तथा जिला क्रिकेट संघ के महासचिव की गेंद पर शानदार शाट लगाकर प्रतियोगिता के प्रारंभ होने की घोषणा की. मैच के पहले दिन उद्घाटन मैच में टॉस राइवल क्रिकेट क्लव गुवा के कप्तान ने जीता तथा विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया.




