Corona_UpdatesJharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

कोरोना प्रतिबंध में राहतः अब रात आठ बजे के बाद भी खुली रहेंगी दुकानें

आपदा प्रबंधन की बैठक में लिया गया फैसला

Ranchi : राज्य में कोरोना के मामले कम होते देख अब सरकार की तरफ से छूट बढ़ायी जा रही है. शुक्रवार को हुई आपदा प्रबंधन की बैठक में सरकार की तरफ से कुछ फैसले लिये गये. सबसे अहम फैसला यह लिया गया कि अब रात आठ बजे के बाद भी सभी तरह की दुकानें खुली रहेंगी.

सरकार ने 7 जिलों में बंद सभी स्कूलों को भी खोलने का निर्णय लिया है. 7 मार्च से कक्षा 1 एवं इससे ऊपर कि कक्षा के ऑफलाइन संचालन की अनुमति दी गयी है. साथ ही कोचिंग संस्थान भी खुलेंगे. रांची, पूर्वी सिंहभूम, देवघर, चतरा, सिमडेगा, सरायकेला और बोकारो में कक्षा 1-8 के लिये 31 मार्च 2022 तक ऑफलाइन परीक्षा प्रतिबंधित रहेंगी.

पार्क, पर्यटन स्थल, स्वीमिंग पूल भी खोलने का सरकार ने निर्णय लिया है. शादी समारोह और किसी कार्यक्रम में 200 की जगह 500 लोग एकत्रित हो सकते हैं. रेस्टोरेंट, बार, सिनेमाघर अपनी पूरे क्षमता के साथ संचालित होंगे. मेला, जुलूस और प्रदर्शनी पर पांबदी जारी रहेगी.

इसे भी पढ़ें :  लोहरदगा में पुलिस ने हथियार का जखीरा किया बरामद, एलएमजी समेत कई अत्याधुनिक हथियार मिले

Related Articles

Back to top button