JharkhandPalamu

आवासीय कैंप कार्यालय में हर समस्‍या का होगा समाधान : अरूणा शंकर

Palamu : नगर निगम के महापौर ने नावाटोली स्थित अपने आवासीय परिसर में आवासीय कैंप कार्यालय का उद्घाटन किया. कार्यालय का उद्घाटन महापौर अरूणा शंकर, उप महापौर राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पांडेय आदि ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर महापौर ने कहा कि शहर क्षेत्र के नागरिकों के कार्यों का निष्पादन समय पर हो इसे ध्यान में रखकर आवासीय कैंप कार्यालय खोला गया है.

इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर : BJP कार्यकर्ताओं के घर में घुसकर मारने के मामले में बढ़ा तनाव, JMM पर आरोप

सोमवार से शनिवार तक निर्धारित समय पर सुनी जायेगी समस्या

आवासीय कार्यालय सोमवार से शनिवार तक प्रतिदिन सुबह में नौ बजे से 11 बजे तक तथा शाम में चार से छह बजे तक खुला रहेगा. यहां पर शहर के नागरिकों का काम किया जाएगा. शहरवासी इस अवधि में अपनी समस्या रख सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- झारखंड खादी बोर्ड बेकार रेशम के धागों से बना रहा राखी

पांच क्षेत्रों में बंटेगा मेदिनीनगर नगर निगम

मेयर ने कहा कि बहुत जल्द ही निगम क्षेत्र के पांच क्षेत्रों में बांटा जाएगा. जहां सुविधा के अनुसार कार्यालय भी खोला जाएगा. ताकि क्षेत्र के लोगों को अपना काम करने में किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े. जल्द ही शाहपुर और चैनपुर में भी निगम का कार्यालय खोला जाएगा. निगम क्षेत्र के रोड, नाली का कार्य, नियमित साफ-सफाई एवं स्वच्छ जलापूर्ति करायी जाएगी.

इसे भी पढ़ें-  जो मुझपर गुजरी वह किसी पर ना गुजरे, मानव तस्करी की शिकार झारखंड की बेटी की दास्तान

निगम की टीम एकमत होकर ले रही है फैसले

मौके पर उपस्थित चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आनंद शंकर ने अतिथियों का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि निगम की टीम जिस तरह से मिल बैठकर फैसला एकमत होकर ले रहे हैं, वह क्षेत्र के उज्जवल भविष्य को दर्शाता है. इस अवसर पर मुख्य रूप से वार्ड पार्षद अनूप कुमार सिंह, राजू कुमार, अहिल्या गुप्ता, कविता देवी, कमर यास्मीन, हीरामणि तिर्की, प्रमिला देवी, मनोज कुमार सिंह, विवेकानंद त्रिपाठी, नईमा बीबी, नवीन गुप्ता, धीरेन्द्र पांडेय समेत अन्य वार्ड पार्षद भी उपस्थित थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button