DhanbadJharkhand

केरल से प्रवासी मजदूरों को लेकर स्पेशल ट्रेन पहुंची धनबाद, तेज बुखार होने के कारण रोके गये 27 मजदूर

Dhanbad : केरल से झारखंड के लगभग 1200 प्रवासी मजदूरों का समूह सोमवार को स्पेशल ट्रेन से धनबाद स्टेशन पहुंचा. स्टेशन परिसर में जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आने वाले सभी यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग की.

स्वास्थ जांच के दौरान दो दर्जन से अधिक लोगों का स्वास्थ्य संदिग्ध मिला. संदिग्ध मिलने पर स्वास्थ विभाग की टीम ने सभी संदिग्धों को स्टेशन पर ही रोक लिया और अस्पताल भेजने की तैयारी में जुट गयी है.

बताया जाता है कि इस समूह में शामिल 27 मजदूरों को तेज बुखार है. जिससे इनकी जांच के लिए इन्हें रोक लिया गया है.

इसे भी पढ़ें – #Ranchi: निजी अस्पतालों की लापरवाही से दो पत्रकारों के अजन्मे बच्चों की चली गयी जान, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया जांच का आदेश

अलग-अलग बसों से विभिन्न जिलों में भेजे जायेंगे मजदूर

वहीं बाकी सभी स्वस्थ लोगों को गुलाब का फूल, खाने का पैकेट और पानी की बोतल देकर बसों की ओर रवाना किया गया. इसके बाद जिला प्रशासन ने सभी लोगों को बस के माध्यम से गोल्फ ग्राउंड भेजा.

जहां से सभी मजदूरों को अलग-अलग यात्री बसों से उनके जिला मुख्यालय के लिए भेज दिया जायेगा. जिला प्रशासन ने स्टेशन परिसर में पुलिस बल और स्वास्थ्य विभाग की टीम की मदद से पुख्ता इंतजाम कर रखा था.

इसे भी पढ़ें – प्रवासी मजदूरों से घर वापसी के लिए अधिक किराया वसूलने के पीछे कौन सा गणित और रणनीति काम रही है, इसे समझिये

परदेस से लौटने वाले मजदूरों ने जतायी प्रसन्नता

केरल से लौटकर आनेवाले सभी मजदूरों ने झारखंड वापस लौटने पर झारखंड सरकार को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया और कहा कि अपने घर लौटने पर काफी खुशी महसूस हो रही है.

वहीं उपायुक्त ने बताया कि शनिवार को हुई परेशानियों को देखते हुए मजदूरों के लिए इस बार विशेष ध्यान रखते हुए सभी बसों को गोल्फ ग्राउंड से ही खोलने की रूप रेखा तैयार की गयी है.

यहां से रिंग बस के माध्यम से सभी मजदूरों को गोल्फ ग्राउंड ले जाया जा रहा है. और गोल्फ ग्राउंड से उन्हें गृह जिले के लिए भेजा जायेगा.

इसे भी पढ़ें –UPSC ने सिविल सेवा पीटी की स्थगित, 20 मई के बाद घोषित होगी नयी तारीख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button