
Ranchi : खबर है कि सरना धर्म कोड पर चर्चा के लिए हेमंत सरकार ने 11 नवंबर को विशेष सत्र बुलाया है. जानकारी के अनुसार संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम की मंजूरी के बाद विशेष सत्र बुलाने का प्रस्ताव राज्यपाल के पास भेज दिया गया है. राज्यपाल की स्वीकृति के बाद अधिसूचना जारी कर दी जायेगी.
इसे भी पढ़ें : 10 नवंबर से बिहार के लिये फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन की तैयारी, 9 ट्रेनों के लिये ECR ने मांगी परमिशन
धर्म कोड को लेकर राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने अपनी आवाज उठायी है.
20 वर्षों में पहली बार ऐसा होगा कि आदिवासियों के लिए सरना धर्म कोड का प्रस्ताव पारित करने को लेकर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जा रहा है. सत्र के दौरान पक्ष-विपक्ष की सहमति मिलने पर राज्य सरकार जनसंख्या के कॉलम में सरना धर्म कोड को शामिल करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजेगी.
पूर्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की थी कि सरना धर्म कोड को लेकर विशेष सत्र जल्द बुलाया जायेगा. उपचुनाव का परिणाम 10 नवंबर को आना है. इसलिए आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर विशेष सत्र एक दिन बाद यानी 11 11 नवंबर बुलाया गया है.आदिवासियों के लिए अलग धर्म कोड को लेकर समय-समय पर राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने अपनी आवाज उठायी है.
इसे भी पढ़ें :BSNL के STV 395 रिचार्ज में बदलाव, फ्री मिनट्स खत्म होने के बाद लगेंगे 20 पैसे प्रति मिनट




