
Lohardaga: जिले के एसपी आर रामकुमार ने बगरू थाना का वार्षिक निरीक्षण किया जहां एसपी आर रामकुमार को जवानों द्वारा सलामी दी गई. निरीक्षण के क्रम में बगरू थाना परिसर का भ्रमण कर जवानों के बैरक, मोर्चा, भवन आदि का मुआयना किया तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही थाना के सभी अपराध अभिलेख का बारी बारी से अवलोकन कर पाई गई त्रुटि में सुधार संबंधी जानकारी दिया. हाल के दिनों में उग्रवादियों के विरूद्ध आभियान चलाया गया था. जिसमें उल्लेखनीय कार्य करनेवाले थाना प्रभारी के कार्यों की एसपी ने प्रशंसा की साथ ही उग्रवादियों के विरूद्ध सूचना तंत्र को मजबूत करने एवं मददगारों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु भी निर्देश दिया गया. निरीक्षण में एसडीपीओ लोहरदगा, सर्किल इंस्पेक्टर किस्को, थाना प्रभारी बगरू एवं अन्य कनीय पुलिसकर्मी वो जवान उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: Lohardaga: नि:शुल्क होटल मैनेजमेंट कोर्स के प्रशिक्षण के लिए 25 युवाओं को किया गया रवाना




