
New delhi : भारत में कोविड-19 के 86,821 नये मामले सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 63 लाख से अधिक हो गई, जबकि 52,73,201 लोग अब तक इस महामारी से स्वस्थ हो चुके हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जारी किए आंकड़ों के मुताबिक, मरीजों के ठीक होने की दर 83.53 फीसदी है.
इसे भी पढ़ें :खूंटी जिला में ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग वर्क 2021 तक होगा पूरा, मुख्यालय से है बजट स्वीकृति का इंतजार
मृत्यु दर घटी
आंकड़ों के अनुसार, नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 63,12,584 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटों में संक्रमण से और 1,181 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 98,678 हो गई है. आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कोरोना वायरस संक्रमण के 9,40,705 मरीज उपचाराधीन हैं, जो कुल मामलों का 14.90 प्रतिशत है. कोविड-19 से मृत्यु दर घटकर 1.56 प्रतिशत तक रह गई है.
इसे भी पढ़ें :जम्मूः पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद,एक घायल
साढे सात करोड़ से ज्यादा नमूनों की हुई जांच
भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार, जबकि 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार चले गए थे. संक्रमितों की संख्या 16 सितंबर को 50 लाख से अधिक हो गयी, जबकि 28 सितंबर को कुल मामले 60 लाख से अधिक हो गए. आईसीएमआर के अनुसार अब तक देशभर में कुल 7,56,19,781 कोविड-19 नमूनों की जांच हो चुकी है. इनमें से सिर्फ 14,23,052 नमूनों की जांच बुधवार को हुई.
इसे भी पढ़ें :शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत में सुधार नहीं, रिम्स से मेडिका होंगे शिफ्ट




