Corona_UpdatesLead NewsNational

सोनू सूद का नया अवतार अब पंजाब में कोरोना टीकाकरण अभियान को देंगे स्पीड, देखें Video में क्या कहते हैं

बनाये गये ब्रांड एंबेसडर, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर दी बधाई

New Delhi : देश में कोरोना के खिलाफ जंग तेज हो गई है. 45 साल के ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगना शुरू हो गई. हालांकि अभी भी जनता में टीकाकरण को लेकर जागरूकता की कमी है. केंद्र सरकार ने आज (रविवार) ज्योतिबा फुले जयंती पर टीका उत्सव की शुरूआत की है जो 14 अप्रैल बाबा साहेब अंबेडकर जयंती तक चलेगा. इस बीच पंजाब सरकार ने कोविड19 वैक्सीनेशन अभियान (Covid Vaccination Drive) को लेकर बड़ा निर्णय लिया है.अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) को पंजाब ने कोरोना टीकाकरण अभियान का ब्रांड एंबेसडर (Brand Ambassador) बनाया है.

ब्रांड एम्बेसडर बनाए जाने के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी. उन्होंने लिखा, ‘परोपकारी एक्टर सोनू सूद को पंजाब सरकार ने कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव के ब्रांड एंबेसडर होंगे. मैं इसके लिए उन्हें बधाई देता हूं. वे हमारे अभियान को समर्थन देने और हर पंजाबी की रक्षा करने और सभी से जल्द से जल्द टीकाकरण कराने की अपील करेंगे.

इसे भी पढ़ें :हजारीबाग : पास्को एक्ट के तहत दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

सोनू सूद ने की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने की अपील

वहीं सोनू सूद ने बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने की अपील की है. उन्होंने ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर किया है. सोनू ने कैप्शन लिखा है कि मैं उन सभी छात्रों से समर्थन करने का अनुरोध करता हूं. जो इन कठिन समय में ऑफलाइन बोर्ड परीक्षाओं के लिए उपस्थित होने के लिए मजबूर हैं. एक दिन में लाखों तक बढ़ रहे केस की संख्या के साथ मुझे लगता है कि इतने सारे जीवन को खतरे में डालने के बजाय उन्हें बढ़ावा देने के लिए एक आंतरिक मूल्यांकन विधि होनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें :गर्लफ्रेंड को लेकर हुए विवाद में तीन दोस्तों ने पत्थर से कूचकर की थी अबू तलहा की हत्या

Related Articles

Back to top button