
New Delhi: कोरोना संकट को लेकर मोदी सरकार की कार्यशैली पर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है. वहीं बुधवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम के साथ वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिये बैठक की. इस बैठक में देश में जारी लॉकडाउन को लेकर मोदी सरकार को सवालों के घेरे में खड़ा किया गया.
इसे भी पढ़ेंः#Covid-19: राजस्थान में 35 नये संक्रमित मिलने से आंकड़ा 3193 हुआ, ओडिशा में कोरोना संक्रमण से दूसरी मौत
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को सवाल किया कि यह तय करने का सरकार का मापदंड क्या है कि लॉकडाउन कितने लंबे समय तक जारी रहेगा. इस बैठक में कांग्रेसशासित राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए.
17 मई के बाद क्या होगा- सोनिया गांधी
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक पार्टी अध्यक्ष ने कहा, ‘‘17 मई के बाद क्या? 17 मई के बाद कैसे होगा? भारत सरकार यह तय करने के लिए कौन सा मापदंड अपना रही है कि लॉकडाउन कितना लंबा चलेगा.’’
After May 17th, what? and after May 17th, how? What criteria is Govt of India using to judge how long the lockdown is to continue: Congress interim President Sonia Gandhi during Congress Chief Ministers’ meeting. #COVID19 pic.twitter.com/B7gDV9X2lB
— ANI (@ANI) May 6, 2020
बैठक में उनकी बात का समर्थन करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा, ‘जैसा कि सोनिया जी ने कहा है कि हमें यह जानने की जरूरत है कि लॉकडाउन -3 के बाद क्या होगा?’
किसानों को लेकर सोनिया ने कहा, ‘‘हम अपने किसानों खासकर पंजाब और हरियाणा के किसानों का धन्यवाद करते हैं कि जिन्होंने तमाम दिक्कतों के बावजूद गेंहू की शानदार उपज पैदा करते हुए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की है.’’
इसे भी पढ़ेंःगुजरात से 1233 प्रवासी मजदूर पहुंचे धनबाद, कहा- इस हालत में भी सरकार ने लिये 720 रुपये
बड़े प्रोत्साहन पैकेज की जरुरत
इस बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ‘जब तक व्यापक प्रोत्साहन पैकेज नहीं दिया जाता तब तक राज्य और देश कैसे चलेगा? हमें 10 हजार करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है. राज्यों ने प्रधानमंत्री से पैकेज के लिए लगातार आग्रह किया है, लेकिन हमें अब तक भारत सरकार से कुछ नहीं पता चला.’
वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे राज्यों को तत्काल सहायता की जरूरत है. वहीं मोदी सरकार पर हमला करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि दिल्ली में बैठे लोग जमीनी हकीकत जाने बिना कोविड-19 के जोनों का वर्गीकरण कर रहे हैं, जो चिंताजनक है.
इस बैठक में देश के पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि वित्त के मामले में राज्यों की हालत बेहद खराब है लेकिन केंद्र उन्हें कोई धनराशि आवंटित नहीं कर रहा है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कोविड के साथ लड़ाई में बुजुर्गों, डायबिटिक और हार्ट मरीजों को बचाना अहम है.
इसे भी पढ़ेंःक्या आपको पता है पीएम राहत कोष में आपने जो दान दिया था, मोदी जी ने उससे किसे मदद पहुंचायी




