
Chatra : नशे के अवैध कारोबारियों व तस्करों के विरुद्ध चतरा पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने ब्राउन सुगर तस्करी में जुटे दो तस्करों को दबोचने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार तस्करों के पास से पुलिस ने 400 ग्राम ब्राउन सुगर बरामद किया है. एसडीपीओ अविनाश कुमार ने इसकी पुष्टि की है.
पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में की है. पुलिस गिरफ्तार तस्करों से लगातार पूछताछ कर रही है. बताते चलें कि चतरा में ब्रॉउन शुगर की तस्करी के विरुद्ध चतरा पुलिस लगातार अभियान चला रही है.
इसे भी पढ़ेंःदस अंचलाधिकारियों का हुआ तबादला




