JharkhandRanchi

समाजसेवी अरविंद-ऋचा राजगढ़िया ने राउंडटेबल संग आयोजित की रोटी बैंक

Ranchi: रांची के प्रसिद्ध समाजसेवक एवं रांची समारीटन राउंडटेबल, जेसीआइ रांची के पूर्व अध्यक्ष श्री अरविंद राजगढ़िया एवं उनकी पत्नी ऋचा राजगढ़िया ने तीस अगस्त को अपने जन्मदिन के अवसर पर विशाल रोटी बैंक का आयोजन किया एवं इसे प्रायोजित किया. इस रोटी बैंक में रांची समारीटन राउंडटेबल एवं लेडीज सर्कल के सदस्यों ने अपना सहयोग दिया. इस रोटी बैंक का आयोजन बरियातु रिम्स कैम्पस में किया गया, जिसमें लगभग सात सौ लोगों को सेवा भाव से निःशुल्क भोजन करवाया गया.

अरविंद राजगढ़िया के अध्यक्ष रहते राउंडटेबल ने पारसनाथ पब्लिक स्कूल में दूसरे चरण में 4  क्लासरूम एवं टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण किया. वही जेसीआइ अध्यक्ष रहते उन्होंने एक्सपो रांची 2023 का सफलतापूर्वक आयोजन करवाया.

रांची समारीटन राउंडटेबल एवं लेडीस सर्कल गत कुछ महीनो से हर शुक्रवार रिम्स बरीयातु रांची स्थित रोटी बैंक के माध्यम से लोगों को रात्रि भोज करवाते हैं जो कि निःशुल्क उपलब्ध किया जाता है.

हर मंगलवार एवं शुक्रवार को इस भोजन के व्यय का निर्वाहन राउंडटेबल, लेडीज सर्कल एवं उनके सदस्य करते है.

राउंडटेबल क्रमांक 244 के अध्यक्ष अविनाश जैन, साकार मोहता एवं अन्य सदस्यों ने इस आयोजन को भव्य बनाने में मदद की. गौरतलब हो की एक रोटी बैंक के आयोजन में सैंकड़ों लोग भोजन करते हैं.

रांची समारीटन राउंडटेबल एवं लेडीज सर्कल का एक साल में एक सौ दस से अधिक रोटी बैंक शिविर के आयोजन एवं प्रायोजन का लक्ष्य है.

राउंडटेबल का मुख्य उद्देश्य फ्रीडम थ्रू एजुकेशन है जिसके तहत जरूरतमंद बच्चों के लिए अपने खर्च पर स्कूल, क्लासरूम एवं लाइब्रेरी का निर्माण किया जाता है.

राउंडटेबल ने पारसनाथ पब्लिक स्कूल हजाम बस्ती, हटिया रांची में पिछले 4 वर्षों में आठ क्लासरूम का निर्माण एवं टोयलेट ब्लॉक का निर्माण किया है. इस स्कूल में आस पास के तीन पांच सौ से ज्यादा बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे है.

Related Articles

Back to top button