BiharCorona_Updates

बिहार में कोरोना से अब तक 24 की मौत, कुल 4049 केस

Patna: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4049 हो चुकी है.

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण से सीतामढ़ी जिले में एक और मरीज की मौत के साथ प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस से मरने वाले मरीजों की संख्या बढकर 24 हो गयी.

इसे भी पढ़ें- प्रवासी मजदूरों की तरह हम 30 लाख कामगार भी यहीं के, हमारी चिंता क्यों नहीं : कपड़ा व्यवसायी

किस जिले से कितनी मौत व मामले

कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक मरने वाले 24 मरीजों में खगड़िया में तीन, बेगूसराय, भोजपुर पटना, वैशाली, सिवान एवं सीतामढ़ी में दो-दो लोगों की मौत हुई है. मुंगेर, रोहतास, पूर्वी चंपारण, नालंदा, सारण, भागलपुर, जहानाबाद, मधेपुरा एवं समस्तीपुर जिले में एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है.

राज्य में पटना में 260, बेगूसराय में 247, रोहतास में 208, मधुबनी में 195, भागलपुर में 190, जहानाबाद में 161 मामले सामने आये हैं. इसके अलावा अन्य जिलों में भी संक्रमित लोगों की पुष्टि हुई है. बिहार में अबतक 81,413 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस संक्रमित 1803 मरीज ठीक हुए हैं. 

इसे भी पढ़ें- उद्योगों के लिए केंद्र की छूट के 45 दिनों बाद भी झारखंड में पटरी पर नहीं उतरी है इंडस्ट्रीयल एक्टिविटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button