
Dhanbad : एसएसपी कार्यालय के समीप दिन दहाड़े एक महिला से 50 हजार रुपये की छिनतई की गयी. खबरों के अनुसार महिला बैंक से रुपये की निकासी कर पैदल ही अपने घर जा रही थी. तभी घात लगाये बैठे बाइक सवार अपराधी पीछे से तेज गति से आये और झपट्टा मार कर महिला के हाथ से रुपए से भरा पर्स छीन कर फरार हो गये.
अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है की धनबाद उपायुक्त और एसएसपी कार्यालय से थोड़ी ही दूर पर ही दिन दहाड़े लूट की घटना को अंजाम दे डाला
इसे भी पढ़ें – मोदी सरकार ने शहीदों के बच्चों की बढ़ायी स्कॉलरशिप और रघुवर सरकार ने पुलवामा शहीदों को ठगा
महिला ने धनबाद थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई
बता दें कि भिस्तीपाड़ा निवासी सुषमा कुमारी एसबीआइ की हीरापुर शाखा से 50 हजार रुपये की निकासी कर अपने घर पैदल जा रही थी. तभी अचानक कोर्ट मोड़ और होटल जील के बीच बाइक सवार अपराधी आये और रुपये छीन कर भाग निकले. छिनतई की घटना के बाद
महिला के शोर मचाने पर कुछ लोग जमा हुए, लेकिन तब तक अपराधी आंखों से ओझल हो चुके थे. घटना के बाद महिला ने धनबाद थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आयी और अपराधियों की तलाश में जुट गयी.




