
Giridih: गिरिडीह में कई बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी है. आयकर विभाग की कारवाई सुबह छह बजे ही शुरू हुई. करीब आधा दर्जन इनोवा गाड़ियों में आयकर विभाग के अधिकारी पहुंचे और कारवाई शुरू की. अधिकारियों के साथ अर्धसैनिक बलों के जवान भी हैं. कारवाई आर्यन इंडस्ट्रीज के मालिक मिंटू बरनवाल के न्यू बरगंडा आवास और शैलपुत्री स्टील फैक्ट्री के मालिक राकेश बरनवाल की फैक्ट्री और आवास में भी की जा रही है. फिलहाल कारवाई अब भी जारी है.



