
New Delhi : भारत के कार बाजार में आज एक नये मॉडल ने इंट्री मारी है. स्कोडा कुशक (Skoda Kushaq) इंडियन मार्केट में लॉन्च हो गई है. स्कोडा की यह नई SUV बेहद प्रतिस्पर्धी कॉम्पैक्ट-SUV सेगमेंट में आई है. भारतीय बाजार में स्कोडा की इस कॉम्पैक्ट-SUV का मुकाबला क्रेटा, किआ सेल्टॉस, टाटा हैरियर, रेनॉ डस्टर और निसान किक्स से होगा. Skoda Kushaq की शुरुआती कीमत 10.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम प्राइस) है.
इसे भी पढ़ें :अमेरिका के 17-वर्षीय धावक एरियन नाइटन ने 200-मीटर दौड़ में तोड़ा उसेन बोल्ट का रिकार्ड
अलग-अलग वेरियंट्स की इतनी है कीमत
मिड-साइज एसयूवी स्कोडा कुशक-Active, Ambition और Style इन 3 ट्रिम लेवल्स और दो टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन में आई है. कॉम्पैक्ट एसयूवी के बेस वेरियंट (Active 1.0L MT) की कीमत 10,49,999 रुपये है.
वहीं, Ambition 1.0L MT की कीमत 12,79,999 रुपये है. जबकि स्कोडा कुशक के Style 1.0L MT वेरियंट की कीमत 14,59,999 रुपये है. कुशक के टॉप वेरियंट की कीमत 17,59,999 रुपये है.
यह सारे एक्स-शोरूम प्राइस हैं. Kushaq 1.0L TSI टर्बो पेट्रोल की डिलीवरी 12 जुलाई से शुरू होगी. वहीं, 1.5L TSI टर्बो पेट्रोल वेरियंट्स अगस्त में उपलब्ध होंगे.
2 पेट्रोल इंजन ऑप्शन में आई है स्कोडा कुशक
Skoda Kushaq दो पेट्रोल इंजन में आई है. कॉम्पैक्ट एसयूवी 1.0 लीटर थ्री-सिलिंडर TSI और 1.5 लीटर फोर-सिलिंडर TSI ऑप्शन में आई है. 1.0 लीटर थ्री-सिलिंडर इंजन 113bhp का पावर और 175Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं, 1.5 लीटर फोर-सिलिंडर 148bhp का पावर और 250Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है.
अगर ट्रांसमिशन ऑप्शंस की बात करें तो 1.0 लीटर थ्री-सिलिंडर TSI के साथ 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स और ऑप्शनल 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन आता है. वहीं, 1.5 लीटर फोर-सिलिंडर TSI के साथ 7 स्पीड DSG गियरबॉक्स ऑफर किया जाता है.
इसे भी पढ़ें :झारखंड में गुटखा-पान मसाला पर प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से हो रही बिक्री
कई सेफ्टी फीचर्स से है लैस
अगर सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो नई स्कोडा कुशक में कई स्टैंडर्ड ऑफरिंग दिए गए हैं, जिसमें ड्यूल एयरबैग्स, ESC, सभी 5 पैसेंजर्स के लिए थ्री-प्वाइंट सीटबेल्ट शामिल हैं.
ऑप्शनल सेफ्टी फीचर्स में हिल-होल्ड कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग, 6 एयरबैग्स, ऑटो हेडलैंप्स शामिल हैं. Kushaq में 10 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो कि Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट के साथ आता है.
कॉम्पैक्ट SUV में वायरलेस मिररलिंक, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, रियर में AC वेंट्स, क्रूज कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग, सेवन-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं.
इसे भी पढ़ें :जानिये ऐसा क्या हुआ जो एक्टर इरफान के बेटे बाबिल खान को छोड़ना पड़ा कॉलेज




