JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

डुमरी की चुनावी डुगडुगीः चुनाव आयोग की तैयारी पूरी लेकिन जेएमएम ने नहीं खोला है पत्ता, आजसू ने भी कसी कमर

Ranchi: लंबे समय तक बीमार रहने के बाद सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन छह अप्रैल को हो गया था. चेन्नई में अंतिम सांस लेने के बाद जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर झारखंड आया और तमाम प्रोटोकॉल के तहत उनका अंतिम संस्कार हुआ. सीएम हेमंत सोरेन इस पूरे प्रकरण का जायजा खुद ले रहे थे. स्व मंत्री जगरनाथ महतो के अंतिम संस्कार में जितनी भीड़ जुटी थी. उससे उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है. अंतिम संस्कार के बाद उनके बेटे अखिलेश महतो डुमरी विधानसभा में अपने पिता की ही तरह राजनीतिक रूप से सक्रिय नजर आ रहे हैं. इधर, चुनाव आयोग ने भी चुनाव की करीब-करीब सारी तैयारी पूरी कर ली है. बताया जा रहा है कि जुलाई के महीने में चुनाव का ऐलान हो सकता है.

जेएमएम ने अभी तक नहीं खोला है अपना पत्ता

डुमरी विधानसभा गिरिडीह लोकसभा में आता है. भले ही जगरनाथ महतो गिरिडीह लोकसभा से दो बार चुनाव हार चुके हैं. लेकिन डुमरी विधानसभा से वो लगातार चार बार चुनकर विधानसभा पहुंचे हैं. वो 2014 में बीजेपी के रविंद्र पांडेय और 2019 में एनडीए के आजसू प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी से हार चुके हैं. डुमरी विधानसभा से लगातार चार बार विधायक बनकर जगरनाथ महते ने डुमरी को जेएमएम का गढ़ बना दिया है. लेकिन इस किले को किसी भी हाल में आजसू तोड़ना चाहता है. जैसे रामगढ़ में बीजेपी के साथ मिलकर आजसू ने वापसी की कुछ ऐसा ही वो डुमरी विधानसभा में दोहराना चाहता है. भले ही चुनाव के तारीखों का ऐलान नहीं हुआ हो, लेकिन आजसू और जेएमएम की तरफ से तैयारी जोरों पर है. जगरनाथ के बेटे पूरी तरह से चुनावी मोड में काम कर रहे हैं. लेकिन डुमरी से जेएमएम की तरफ से उम्मीदवार कौन होगा यह पत्ता पार्टी ने नहीं खोला है. अखिलेश महतो चुनाव लड़ने और मंत्री बनने का दावा तो करते हैं, लेकिन अपनी उम्र छिपा रहे हैं. चर्चा का बाजार गर्म है कि अखिलेश अभी 25 साल के नहीं हुए हैं. अगर ऐसा है तो वो विधानसभा चुनाव नहीं लड़ सकते हैं. ऐसे में पार्टी जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी पर दांव खेल सकता है. वहीं आजसू की तरफ से भी उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है. माना जा रहा है कि पिछली बार की तरह ही इस बार भी पार्टी यशोदा देवी को उतार सकता है.

जानें डुमरी के चुनावी आंकड़े को

सालउम्मीदवारपार्टीवोट
2005जगरनाथ महतोजेएमएम41784
 लालचंद महतोआरजेडी23774
2009जगरनाथ महतोजेएमएम33960
 दामोदर प्रसाद महतोजेडीयू20992
2014जगरनाथ महतोजेएमएम77984
 लालचंद महतोबीजेपी45503
2019जगरनाथ महतोजेएमएम71128
 यशोदा देवीआजसू36840

 

Related Articles

Back to top button