
Patna : बिहार के बक्सर से गैंगरेप की खबर आयी है. जानकारी के अनुसार अपने पांच साल के बेटे के साथ बैंक जा रही महिला के साथ कुछ लोगों ने गैंगरेप किया. इसके बाद महिला को उसके बच्चे के साथ बांधकर नदी में फेंक दिया. नदी में फेंके जाने पर बच्चे की मौत हो गयी.
इस घटना से राज्य भर में सनसनी फैल गयी है. प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. महिला के आरोप के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
इसे भी पढ़ें : बिहार : एनडीए की रैली में जेपी नड्डा ने भरी हुंकार, फिर बनेगी हमारी सरकार, राजद पर बरसे
लोगों ने उसे घेर लिया और अगवा कर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया
बताया गया कि मुरार थाने के ओझा बराव गांव में बैंक जा रही एक महिला को उसके बच्चे के साथ अगवा कर लिया गया और फिर गैंगरेप करने के बाद महिला और उसके बच्चे को नदी में बांध कर फेंक दिया गया.
इस घटना के संबंध में पीड़ित महिला के पिता ने कहा कि उसकी बेटी अपने पांच साल के मासूम के साथ बैंक जाने के लिए निकली थी. कहा कि 11 बजे के बाद उसका मोबाइल बंद हो गया. उन्होंने कहा कि सुबह नदी में बेटी के साथ उसका बच्चा भी बंधा हुआ मिला. महिला को तो बचा लिया गया, लेकिन मासूम की मौत हो चुकी थी.
पिता के अनुसार कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और फिर अगवा कर पहले गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. फिर उसे बच्चे के साथ बांध कर नदी में फेंक दिया. पिता ने कहा कि जब उसकी चिल्लाने की आवाज आयी तो लोग बचाने के लिए कूद पड़े. महिला को नदी से बाहर निकाला गया. वह बच गयी, लेकिन बच्चे की मौत ही चुकी थी. अभी महिला का इलाज अभी सदर हॉस्पिटल में चल रहा है, पुलिस एक अपराधी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है.
इसे भी पढ़ें : जब जयप्रकाश नारायण ने इलाज के लिए इंदिरा गांधी के भेजा एक लाख रुपया वापस कर दिया था




