Crime NewsJharkhandLead NewsSimdega

सिमडेगा : रात में वाहन से कर रहे थे वसूली, वीडियो वायरल होने के बाद 5 पुलिस कर्मी निलंबित

Ranchi: पीसीआर वैन शहर में सुरक्षा के लिए लगाए जाते हैं. लेकिन इन्हीं पीसीआर वैन में तैनात कुछ पुलिस कर्मियों के द्वारा रात में मालवाहक वाहन से अवैध वसूली करने का वीडियो तेजी से वायरल हुआ. अवैध रूप से पैसे लेते पीसीआर जवानों का वायरल विडियो एसपी डॉ शम्स तब्रेज तक पंहुचा, जिसके बाद एसपी ने इस पर कड़ा एक्शन लिया है.

प्रथम दृष्टया जांच में दोषी पाए गए पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इनमें सहायक अवर निरीक्षक ईश्वर मरांडी, हवलदार अनुज कुमार, आरक्षी मुकेश कुमार महली, शिवा उरांव तथा सहायक आरक्षी अखिलेश तिर्की शामिल हैं.

एसपी डॉक्टर शम्स तब्रेज ने कहा कि जिले में पुलिस की छवि खराब करने वाले कर्मियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि दोषी पाए गए सभी 5 लोगों पर विभागीय कार्रवाई भी चलेगी. उन्होने कहा कि वायरल वीडियो विगत 22 मई का है.

शिकायत मिलने के बाद एसडीपीओ डेविड ए ढोडराय एवं सदर थाना प्रभारी इस्पेक्टर दयानंद कुमार के द्वारा जांच कराई गई थी. जांच में वीडियो की सत्यता प्रमाणित हुई, जिसके बाद उक्त कार्रवाई की गई है.

इसे भी पढ़ें – देवघर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से 8 साइबर अपराधी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button