Crime NewsJharkhandSimdega

सिमडेगा : पेड़ से लटका मिला दो युवतियों का शव, आत्महत्या की आशंका

Simdega : सिमडेगा थाना क्षेत्र के अरानी गांव के जंगल में रविवार को दो युवतियों का शव पेड़ से लटका मिला. शव मिलने की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गयी. दोनों शव के चेहरे कपड़े से ढके थे.

शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. मामले की जानकारी मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी है.

वहीं पुलिस का घटना को लेकर कहना है कि प्रथम दृष्टया से मामला आत्महत्या का लग रहा है. अभी जांच की जा रही है. जांच के बाद ही पूरे मामले में कुछ कहा जा सकेगा.

इसे भी पढ़ें- पप्पू लोहरा ने ट्रांसपोर्टर सोनू अग्रवाल को दी धमकी, पहले 16 वाहनों को फूंका था, अब कंपनी के 16 कर्मियों को मारेंगे

आपस में दोस्त थीं दोनों युवतियां

पुलिस ने बताया कि दोनों युवतियों के शव की शिनाख्त हो गयी है. एक युवती बांसजोर गांव की रहने वाली है, जबकि, दूसरी ओडिशा के बिरमित्रापुर की रहने वाली है. दोनों ही आपस में दोस्त थीं.

युवती के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गयी है. जांच के दौरान यह बात सामने आयी है कि दोनों युवतियों को शनिवार को  स्थानीय बाजार में घूमते देखा गया था. जिसके बाद रविवार सुबह उनका शव पेड़ से लटका मिला.

इसे भी पढ़ें- वंशवाद की राजनीति को जनता ने नकारा, लेकिन अब भी सोनिया, राहुल को नेता बनाना चाहती है कांग्रेस : चौहान

आत्महत्या की आशंका

इधर, सिमडेगा थाना प्रभारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया से मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है. परिजनों के आने पर ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा. साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है. रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकेगा.

Related Articles

Back to top button