
Ramgarh : गाेला थाना क्षेत्र में गोला डीवीसी चौक के पास मां रजरप्पा जेवलर्स नाम के दुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया. चोरों ने शनिवार देर रात मां रजरप्पा जेवलर्स नाम के दुकान का ताला तोड़कर करीब 20 लाख रुपये के गहनों की चोरी कर ली है.
घटना की सूचना रविवार को दुकान के मालिक को मिली. चोरों ने दुकान से गहनों की चोरी तो की साथ ही दुकान को पूरी तरह क्षतिग्रस्त भी कर कर दिया. दुकान के मालिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी है.
इसे भी पढ़ें- सिमडेगा : पेड़ से लटका मिला दो युवतियों का शव, आत्महत्या की आशंका
क्या है मामला
दुकान के मालिक आदित्य कुमार सोनी ने बताया कि हर दिन की तरह शनिवार को भी उन्होंने अपनी दुकान पर ताला लगया और अपने घर चले गये. लेकिन इसी बीच देर रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया.
चोरों ने दुकान के शोकेस के रखे सभी सोने-चांदी के जेवरों की चोरी कर ली और फिर मौके से फरार हो गये. आदित्य ने पुलिस को बताया कि उनके दुकान से चोरों ने करीब 20 लाख रुपये के ज्वेलरी की चोरी कर ली है. साथ ही दुकान में तोड़-फोड़ भी की है.
इसे भी पढ़ें- पप्पू लोहरा ने ट्रांसपोर्टर सोनू अग्रवाल को दी धमकी, पहले 16 वाहनों को फूंका था, अब कंपनी के 16 कर्मियों को मारेंगे
मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. दुकान मालिक द्वारा चोरी किये गये ज्वेलरी की मिलान कर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है.




