
Sidny: आस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ब्रेक ले रहे हैं और भारत दौरे पर नहीं जाएंगे जहां उनके वरिष्ठ सहायक एंड्रयू मैकडोनाल्ड 14 जनवरी से शुरू हो रही तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में टीम का मार्गदर्शन करेंगे.
मैकडोनाल्ड पहली बार राष्ट्रीय पुरुष टीम के प्रभारी की भूमिका में होंगे और लैंगर को भरोसा है कि 38 साल का यह पूर्व तेज गेंदबाज अपनी नई भूमिका में सफल रहेगा.
इसे भी पढ़ेंः शिवसेना का मोदी-शाह पर हमलाः कहा- इतनी स्तरहीन राजनीति कभी किसी ने नहीं की
‘सोचने के लिए 30 प्रतिशत समय ही देता हूं’
‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ ने लैंगर के हवाले से कहा, ‘‘उसे बहुत अच्छा मौका मिला है. क्रिकेट से जुड़ी चीजों को लेकर मुझे अपने कोचिंग स्टाफ पर अब काफी भरोसा है. अब काफी बार मैं क्रिकेट के बारे में 30 प्रतिशत समय ही सोचता हूं, बाकी समय मैं अन्य चीजों के बारे में सोचता हूं- बड़ी तस्वीर क्या होगी, टीम की संस्कृति आदि.’’
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में 3-0 से क्लीनस्वीप करने वाले आस्ट्रेलिया को अब तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के लिए भारत दौरे पर जाना है जबकि इसके बाद टीम बांग्लादेश में दो टेस्ट की श्रृंखला खेलेगी.
इसे भी पढ़ेंः #CAA_NRC पर जारी प्रदर्शन पर बोलीं दीपिका पादुकोण, ‘मुझे गर्व है कि हम डरे हुए नहीं है’
क्या कहा लैंगर ने
लैंगर ने कहा, ‘‘वह शानदार कोच है, उसका साथ देने के लिए और बेहतरीन कोच भी हैं. मैंने उसे कहा कि मैं फोन पर उससे बात नहीं करूंगा, मैं उसे पूरी स्वत्रंता दूंगा. उसने कहा कि मैं तुम्हें फोन कर सकता हूं, यही अंतर है. वह काफी अच्छा काम करेगा.’’
घरेलू सत्र में आस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिला जहां उसने न्यूजीलैंड से पहले पाकिस्तान का भी टेस्ट श्रृंखला में 2-0 से सूपड़ा साफ किया.
इसे भी पढ़ेंः #JNU: हिंसा के 5 मिनट बाद ही दो दिन पहले सर्वर रूम में हुई तोड़फोड़ पर JNUSU अध्यक्ष पर दो FIR दर्ज




