
Ranchi: रांची स्थित रातू थाना क्षेत्र के आनंद नगर कमड़े में लॉकडाउन की वजह से आर्थिक तंगी की चपेट में आये सब्जी विक्रेता धर्मेंद्र सिंह (41वर्ष) पिता जगरनाथ सिंह ने बुधवार की रात्री फंदे से लटककर जान दे दी.
जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र सिंह अपनी पत्नी प्रतिमा देवी व दो पुत्र रोहित कुमार (21वर्ष), अंकुश कुमार (18वर्ष) के साथ आनंदनगर कमड़े में अपने मकान में रहता था. खादगढ़ा में सब्जी बेचकर परिवार का गुजर बसर करता था. लॉकडाउन की वजह से कमाई नहीं होने के कारण तनावग्रस्त था. बुधवार की रात्री को सभी सोने चले गये तो वह एक कमरा में अकेले सोने गया.
इसे भी पढ़ें :महामुकाबलाः WTC चैंपियनशिप में भारत व न्यूजीलैंड की भिड़ंत कल से, दोनों टीमें तैयार
सुबह देर तक बाहर नहीं निकलने पर पुत्र अंदर जाकर देखा तो उसके पिता प्लास्टिक का रस्सी का फंदा में एस्बेस्टस के एंगल में झूल रहे हैं. हल्ला करने पर लोगों के जमा होने के बाद रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा तबतक उनकी मौत हो चुकी थी. समाजसेवी नेहा सिंह ने पुलिस को घटना की सूचना दी. इसके बाद पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हेतू रिम्स भेज दिया. पुलिस आत्महत्या में प्रयुक्त रस्सी को जब्त कर देने मामले की छानबीन कर रही है.
इसे भी पढ़ें : अब देवका बाई भेलजी माइंस के आयरन ओऱ की बगैर टेस्टिंग नीलामी पर उठे सवाल




