Deoghar

श्रावणी मेला 2023 : पहली सोमवारी को लेकर नगर आयुक्त ने की समीक्षा बैठक

Deoghar: श्रावणी मेला को लेकर शनिवार को देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई.जिसमें आगामी पहली सोमवारी को बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने व श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधा प्रदान करने की रणनीति पर विचार किया गया. मौके पर नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि सभी पदाधिकारी, कर्मियों एवं एजेंसी को सेवा भाव से देवतुल्य श्रद्धालु की सुगम जल अर्पण हेतु कार्य करना है. मेला रूट लाइन में अत्याधुनिक उपकरणों से साफ़ सफाई करना है. कोल्ड फौगिंग, फौगिंग एवं रोड स्वाईपिंग मशीन से सफाई करना है. रविवार और सोमवार के चिन्हित स्थलों पर मोबाइल शौचालय लगाया जाय. सभी पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि आपसी समन्वय स्थापित कर शिकायतों का शीघ्र निराकरण करें. बैठक में

अरविंद कुमार सिंह कार्यपालक अभियंता, वैदेही शरण, प्रेम कुजूर, पारस कुमार सहायक अभियंता, सतीश कुमार दास, सुधांशु शेखर, बिजेंद्र कुमार, मनीष तिवारी, निर्मल, श्रीराम श्रीवास्तव नगर प्रबंधक, मुकुल कुमार, अरविंद कुमार सुमन कुमार कनीय अभियंता, अजय कुमार वरीय सफाई निरीक्षक, सफाई निरिक्षक कर्मवीर, श्याम सुंदर, मनीष भारद्वाज, विशाल भट्ट, राज शेखर, विनय सहित अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

शिवगंगा गंगा की पवित्रता के लिए साफ़ सफाई एवं सुंदरीकरण कार्य में सहयोग जरूरीः शैलेंद्र

पवित्र शिवगंगा तालाब आम जनों श्रद्धालुओं के द्वारा बाबा मंदिर में जलाअर्पण के पूर्व स्नान का अत्यंत महत्व है. आम जनों श्रद्धालुओं के लिए शिवगंगा का तालाब एवं आसपास के घाटों का देवघर नगर निगम के द्वारा 24 घंटे साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है. उक्त बातें नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल ने कही. उन्होंने कहा कि शिवगंगा में जलभराव का कार्य पतारडीह से जलापूर्ति के द्वारा किया जा रहा है. शिवगंगा के चारों ओर रंग- रोगन एवं सुंदरीकरण कार्य किया गया. सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग का कार्य, शिवगंगा  में अपशिष्ट पदार्थ शैंपू का पाउच, फूल पत्ती, प्लास्टिक आदि का निकासी किया जा रहा है. साथ ही नगर निगम द्वारा शिवगंगा तालाब को पवित्र एवं प्रदूषण मुक्त रखने के लिए परिशोधन यंत्र का अधिष्ठापन किया गया है.अधिष्ठापन संयंत्र का संचालन ओराइपल नागपुर द्वारा किया जा रहा है. शिव गंगा तालाब के चारों ओर साफ सफाई एवं खरपतवार आदि का निकास किया जा रहा है. आमजन एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह सुरक्षा मानकों से संबंधित सूचना पट्ट का अधिष्ठापन किया गया है.

Related Articles

Back to top button