
Mumbai : बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर (shakti kapoor) की बेटी श्रद्धा कपूर (shraddha kapoor) इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. जी हां, श्रद्धा पिछले लंबे समय से सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ (Rohan Shrestha) को डेट कर रही हैं. दोनों को कई बार साथ देखा जा चुका है.
वहीं अफेयर की अफवाहों के बीच अब दोनों की शादी के चर्चे भी जोरों-शोरों पर हैं. खबरें हैं कि श्रद्धा बहुत जल्द रोहन के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं.

इसे भी पढ़ें:भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का बना कीर्तिमान, एक दिन में लगे एक करोड़ टीके, पीएम मोदी ने दी बधाई
पद्मिनी ने दिया ये जवाब
इस बात का खुलासा एक्ट्रेस के भाई और पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure) के बेटे प्रियांक शर्मा (Priyaank Sharma) ने किया है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे श्रद्धा की शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने यह तो नहीं बताया कि शादी कब होगी लेकिन यह जरूर कहा कि वह उनकी शादी को लेकर उत्साहित हैं.
वहीं पद्मिनी ने जवाब दिया कि शादी, वाह. जब भी श्रद्धा की शादी होगी तो खबर मिल जाएगी. बता दें कुछ दिन पहले प्रियांक शर्मा की शादी में एक्ट्रेस के परिवार के साथ रोहन भी वहां मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें :रांची में जुमार पुल से लटका मिला रिटायर्ड सीसीएल कर्मी का शव, मौत की वजह पर सस्पेंस
क्या कहा था शक्ति कपूर ने
बता दें कि कुछ दिन पहले शक्ति कपूर ने बेटी की शादी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जारी की थी. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि ‘मुझे नहीं पता कि इंटरनेट पर किस तरह की खबरें फैल रही हैं, लेकिन अगर श्रद्धा ने अपना जीवन साथी रोहन को चुना है तो मुझे इसमें कोई आपत्ति नहीं है.
इसे भी पढ़ें :GOOD NEWS : 50 फीसदी छात्र क्षमता के साथ जल्द खुलेंगे नवोदय विद्यालय
शक्ति बोले, श्रद्धा ने ये नहीं बताया है कि वे एक दूसरे से प्यार करते हैं
शक्ति ने आगे ये भी कहा कि रोहन क्या श्रद्धा जिस किसी लड़के को पसंद करेगी, मुझे उससे कोई आपत्ति नहीं होगी. श्रद्धा और रोहन बचपन के दोस्त हैं. रोहन हमारे घर आता रहता है. लेकिन मुझे श्रद्धा ने कभी ये नहीं बताया है कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं. मेरे लिए तो अभी भी दोनों बचपन के दोस्त जैसे ही हैं.’
इसे भी पढ़ें :कहीं आपका डेंटिस्ट फर्जी तो नहीं, दांतों का इलाज कराने से पहले कर लें चेक




