Crime NewsJharkhandMain SliderRanchi

विधायक ढुल्लू महतो और जलेश्वर महतो के समर्थकों के बीच गोलीबारी, कई घायल 

Dhanbad: बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो और पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो के समर्थकों के बीच सोमवार की देर रात गोलीबारी हुई. घटना लोयाबाद थाना क्षेत्र के कनकनी चार नंबर के पास की है.

बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच गोलियां चलीं और बमबारी भी हुई. दोनों ओर से हुई गोलीबारी में प्राण चौहान और सदेश चौहान को गोली लगी है.

प्राण चौहान पूर्व सांसद योगेश प्रसाद का भतीजा बताया जा रहा है. दोनों घायलों का पीएमसीएच अस्पताल में चल रहा है. स्थिति को तनावपूर्ण देखते हुए मौके पर पुलिस की टीम कैंप कर रही है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.

इसे भी पढ़ें- #BJP विधायक ढुल्लू महतो पर FIR के बाद न्यूज विंग से बोली पीड़िता : मुझे अभी भी प्रशासन पर नहीं है भरोसा

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार लोयाबाद थाना क्षेत्र के कनकनी चार नंबर में विधायक ढुल्लू महतो के समर्थक हरेंद्र चाैहान और पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो समर्थक राहुल चाैहान गुट के बीच विवाद चलता रहता है.

इसी दौरान सोमवार सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी हुई. शाम को राहुल चाैहान गुट के संदेश चाैहान की पिटाई कर दी गयी.

इसके बाद मामला बिगड़ गया. जिसके बाद सोमवार की देर रात अचानक दोनों गुटों के बीच भिड़ंत हो गया और गोली और बमबारी भी हुई.

इसे भी पढ़ें- #DoubleEngine की सरकार में बेबस छात्र-5 : 556 प्रोफेसर बनाने का सपना 4 साल दिखाया, फिर तोड़ दिया

पुलिस के आश्वासन के बाद शांत हुए लोग

घटना की सूचना मिलने के बाद पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो के समर्थक भी मौके पर पहुंच गये और विधायक ढुलू महतो के समर्थकों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया.

सड़क पर उतरे लोगों ने पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया. आधी रात को पुलिस ने विधायक समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया इसके बाद लोग शांत हुए. इस मामले को लेकर कनकनी चार नंबर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. पुलिस कैंप कर रही है.

Related Articles

Back to top button