Dharm-JyotishJharkhandRanchiTop Story

नाै दिनों तक चले शारदीय नवरात्र के बाद मनाया जा रहा है विजयादशमी

Ranchi: नाै दिनों तक चले शारदीय नवरात्र के बाद मंगलवार को विजयादशमी का पर्व मनाया जा रहा है. विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य की जीत, अन्याय पर न्याय की जीत, अधर्म पर धर्म की जीत और आसुरी शक्तियों पर दैवीय शक्तियों की जीत के प्रतीक के ताैर पर मनाया जाता है.

इसे लेकर राज्य में उल्लास और उमंग चरम पर है. सुबह से ही मंदिरों में जाकर लोग पूजा-पाठ कर रहे हैं. एक-दूसरे से मिलकर दशहरा की बधाई दे रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- विधायक ढुल्लू महतो और जलेश्वर महतो के समर्थकों के बीच गोलीबारी, कई घायल 

विजयादशमी के अवसर पर किया जाता है रावण दहन

राजधानी में दशहरा के अवसर पर मोरहाबादी, अरगोड़ा, एचइसी, हुंडरू,  टाटीसिल्वे, नामकुम और ओरमांझी सहित अन्य जगहों पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.

जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. दशहरा कमेटी के तत्वावधान में मोरहाबादी मैदान में शाम चार बजे से रावण दहन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.

यहां 65 फीट लंबा रावण, 60 फीट का कुंभकर्ण और 55 फीट के मेघनाथ का पुतला बनाया गया है. 30 फीट लंबा और 30 फीट चौड़ा सोने की लंका बनायी गयी है.

इस वर्ष डॉ कमल बोस के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जायेगा. इसके अलावा रंगबिरंगी आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र होगी.

शहर में रावण दहन कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी. इसके लिए एक हजार से ज्यादा जवानों को तैनात किया जाएगा. इनके अलावा मजिस्ट्रेट की भी तैनाती होगी. डीएसपी रैंक के अधिकारी विधि- व्यवस्था पर नजर रखेंगे.

इसे भी पढ़ें- दशहरे के मौके पर शस्त्र पूजा कर राफेल में उड़ान भरेंगे रक्षा मंत्री

बुधवार को होगा मां की प्रतिमा का विसर्जन

राजधानी रांची में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन 9 अक्टूबर बुधवार को होगा. रांची के राजस्थान मित्र मंडल, भारतीय युवक संघ, सत्य अमर लोक, ज्योति संगम, कला संगम, त्रिकोण हवन कुंड एवं चैती दुर्गा पूजा (भुतहा तालाब) के पूजा पंडाल का विसर्जन एक साथ होगा दोपहर बाद 3:30 बजे सभी पंडाल एक साथ नगर भ्रमण करते हुए मां को विदाई देंगे.

मां की अंतिम यात्रा अपर बाजार से होते हुए शाहिद चौक, अल्बर्ट अक्का चौक, सर्जना चौक, महात्मा गांधी चौक से निकल कर पुन: वापसी में कोतवाली थाना मार्ग से होते हुए बड़ा तालाब में संध्या 6.30 तक पूजा-अर्चना के साथ विसर्जन किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button