Crime NewsJharkhandRanchi

एसीबी की टीम ने नगर निगम में कार्यरत टैक्स कलेक्टर को 4500 रुपया घूस लेते गिरफ्तार किया

Ranchi: एसीबी की टीम ने नगर निगम में कार्यरत टैक्स कलेक्टर को 4500 रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया. नगर निगम, रांची में कार्यरत टैक्स कलेक्टर सुनील कुमार को रंगे हाथ दोपहर दो बजे गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम सुनील कुमार के अन्य ठिकाने पर छापेमारी कर रही है. सुनील कुमार होल्डिंग टैक्स के एवज में 4500 रुपया घूस ले रहे थे.

 एसीबी को दी गयी थी घूस मांगने की जानकारी 

मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम में कार्यरत टैक्स कलेक्टर सुनील कुमार ने  मिडिल चुटिया निवासी सचिन कुमार से होल्डिंग नंबर आवंटन करने के बदले पैसा मांगा था. इसके बाद सचिन कुमार ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी. एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही सचिन कुमार सुनील कुमार को घूस के रूप में 4500 रुपया दे रहे थे, पास में तैनात टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

 6 महीने पहले भी सस्पेंड हुआ था सुनील कुमार 

जानकारी के अनुसार टैक्स कलेक्टर सुनील कुमार छह महीने पहले भी होल्डिंग टैक्स के एवज में घूस मांगने के कारण सस्पेंड हो चुका है. उस समय किसी ने सुनील कुमार के द्वारा होल्डिंग टैक्स के लिए रुपए मांगने कि शिकायत नगर विकास मंत्री सीपी सिंह के पास की थी. इसके बाद नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने उसे  काफी फटकार लगायी थी. इसके बाद सुनील कुमार को सस्पेंड किया गया था. इसके बाद 15 दिन पहले नगर निगम में उसने अपना योगदान दिया था.

घूस लेने वाले की जगह जेल मेंः डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय

इस मामले में डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि नगर निगम की बैठक में हमेशा यह मुद्दा उठता रहा है. कोई भी व्यक्ति अगर घोषणा लेता है तो, उसकी जगह जेल में होनी चाहिए.

इसे भी पढ़ेंः बोकारो : सिटी थाना के दुंदीबाद में युवक की हत्या, पुलिस कर रही है जांच

Related Articles

Back to top button