GiridihJharkhand

रविवार को गिरिडीह में मिले कोरोना के तीन केस, एक्टिव केसों की संख्या 35

Giridih: जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, रविवार को तीन नए केस सामने आए हैं. ऐसे में जिले में एक्टिव केसों की संख्या 35 हो गई है. जानकारी के अनुसार, रविवार को जो नए केस सामने आए उनमें धनवार के मुखिया और उनके पति के अलावे पीपराटांड का युवक है.

बताया जा रहा है कि मुखिया और उनके पति रांची में इलाज कराने गए थे, वहीं पर संक्रमित हो गए. वहीं, युवक बिहार के गया से लौटा था. बताया जा रहा है कि युवक के कोरोना संक्रमित होने का रिपोर्ट गया से ही स्वास्थ्य विभाग से मिला. रिपोर्ट मिलने के बाद युवक को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.

बताया जा रहा है कि गया से लौटने के बाद युवक दो दिनों तक इधर-उधर घूमता फिरता रहा. फिलहाल स्वास्थ्य विभाग उसके संपर्क में आए लोगों की पहचान करने में जुटा हुआ है.

वहीं कोरोना का दूसरा पॉजिटीव केस राजधनवार के धर्मपुर गांव की महिला मुखिया और उनके पति कोरोना संक्रमित है. मुखिया पति का इलाज लखनऊ में चल रहा है. जबकि मुखिया को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया गया है. जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 35 हो गई.

8 Comments

  1. We’re a group of volunteers and opening a new scheme in our community.
    Your web site offered us with valuable info to work on. You’ve done an impressive job and our whole community will be grateful to
    you. 3gqLYTc cheap flights

  2. Hello There. I found your weblog the use of msn. This is a very well written article.
    I will make sure to bookmark it and come back to read more of your useful
    information. Thank you for the post. I’ll certainly comeback.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button