BiharNEWS

बाढ़ में पाटीदारों को ईट रखने से मना किया तो चाचा- भतीजे को भाला घोपकर उतारा मौत के घाट

Patna : बाढ़ में पाटीदारों ने भाला घोंपकर चाचा- भतीजे को मौत के घाट उतार दिया है . घटना अथमलगोला थाने के जमालपुर बड़हरिया गांव की है. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार चाचा- भतीजे ने अपनी जमीन पर पाटीदारों को ईट रखने से मना किया था. इसी पर विवाद बढ़ता गया और पाटीदारों ने जानलेवा हमला कर दिया. दोनों को गंभीर हालात में अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया . मृतकों की पहचान रोशन और रत्नेश के रूप में हुई है .

इसे भी पढ़ें : सिपाही को पीटकर दादागिरी करनेवालों की Police ने जमकर की धुनाई, रोकर मांगी माफी, देखें VIDEO

क्या कहते हैं मृतकों के परिजन

मृतक रोशन के पिता सत्येंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या चचेरे भाई नागेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, कुंदन साहिल, लक्ष्मण धर्मवीर और मुन्नी देवी ने की है उन्होंने कहा कि है कि इन लोगों के साथ पहले से ही जमीन विवाद चल रहा था. इस कारण घटना को अंजाम दिया गया है.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur Crime : बर्मामाइंस से हावड़ा जा रहा ट्रक गायब, लदी थी 16 लाख रुपये की पाइप, मालिक ने दर्ज कराई FIR

Related Articles

Back to top button