
Jamshedpur: जमशेदपुर के बर्मामाइंस से 16 लाख रुपये मूल्य की पाइप लेकर हावड़ा के लिए चला ट्रक गायब हो गया. इस मामले में ट्रक मालिक हावड़ा निवासी अशोक यादव ने ट्रक चालक संतोष यादव और खलासी ब्रजेश यादव के अलावा अन्य पर षडयंत्र के तहत ट्रक गायब करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है.
प्राथमिकी में अशोक ने पुलिस को बताया है कि बुधवार को ट्यूब कंपनी के पास से ट्रक में 16 लाख की पाइप लोड कर हावड़ा के लिए जाना था. ट्रक को समान समेत गायब कर दिया गया. उन्होंने शिकायत में बताया है कि ट्रक चालक ने अन्य लोगों की मिलीभगत से ट्रक को गायब कर दिया है. अब उसका फोन भी बंद आ रहा है. थाना प्रभारी राजू ने बताया कि अशोक की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है. शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को ट्रेस कर लिया है. जल्द ही ट्रक को बरामद कर लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें- Jamshedpur Weather Update: फिलहाल जमशेदपुर का मौसम रहेगा खुशनुमा, 8 मई को होगी जोरदार बारिश




