Crime NewsJharkhandPalamu

पलामू: बिहार ले जायी जा रही शराब की खेप पकड़ायी, दो अंतर जिला तस्कर गिरफ्तार

Palamu: शराब की तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में हरिहरगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने दो इंटर स्टेट तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब बरामद की हैं. सारी शराब बिहार तस्करी कर ले जायी जा रही थी. वाहन जांच के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली है.

हरिहरगंज पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास के नेतृत्व में पुलिस थाना के समीप एनएच 98 मेदिनीनगर-औरंगाबाद अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर बुधवार की सुबह वाहनों की चेकिंग कर रही थी.

इसी दौरान सफेद रंग की एक पिकअप वैन औरंगाबाद की ओर जा रही थी. वाहन पिकअप वैन (नंबर जेएच 01इ 8762) की जांच की गयी. जांच के दौरान वाहन में लदे कुट्टी (भूंसा) के बोरे के नीचे छिपाकर रखी गयी शराब बरामद हुई.

इसे भी पढ़ें : नहीं खुल रही JPSC की वेबसाइट, online आवेदन नहीं कर पा रहे कैंडिडेट्स

पूछताछ के दौरान पता चला कि शराब बिहार ले जाई जा रही थी. प्लास्टिक के 11 बोरे व 8 पेटियों में झारखंड उत्पााद के कैप्टन 1700 बोतल, जबकि रॉयल स्टैग का 8 पेटी में 216 बोतल शराब बरामद की गयी.

वाहन सहित शराब को जप्त की गयी और इसकी तस्करी में संलिप्त रांची के चटकपुर निवासी वाहन चालक प्रवीण कुमार सिन्हा, वही पलामू जिले के लेस्लीगंज के रामसगर निवासी उपचालक पंकज चंद्रवंशी को गिरफ्तार किया गया.

दोनों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत विभिन्न धारा लगाते हुए मामला दर्ज किया गया. इस संबंध में थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास ने बताया कि इस मामले से जुड़े अन्य शराब माफियाओं की संलिप्तता की गहनता से जांच की जा रही है. छापामारी दल में एएसआइ उमर खां सहित कई पुलिस के जवान शामिल थे.

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह में होर्डिंग की कमाई के भरोसे है सीसीटीवी कैमरों का मेंटेनेंस, 35 में से पांच महीनों से खराब

Related Articles

Back to top button