JharkhandRanchiTOP SLIDER

नहीं खुल रही JPSC की वेबसाइट, online आवेदन नहीं कर पा रहे कैंडिडेट्स

वेबसाइट के क्रैश होने से हो रही परेशानी

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की वेबसाइट नहीं खुल रही है. पिछले दो दिनों से यह बंद पड़ी है. इसकी वेबसाइट www.jpsc.gov.in क्रैश हो गयी है.

यह स्थिति तब है जब 15 फरवरी से सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाना है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च तय की गयी है. परीक्षा के लिए शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 16 मार्च, 2021 तक रखी गयी है.

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह में होर्डिंग की कमाई के भरोसे है सीसीटीवी कैमरों का मेंटेनेंस, 35 में से पांच महीनों से खराब

दिये गये नंबरों पर संपर्क नहीं

जेपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा-2021 के लिए पिछले दिनों विज्ञापन जारी किया है. राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से अलग-अलग सेवाओं, संवर्गों के लिए 2017-18-19 और 2020 के लिए प्राप्त रिक्तियों को भरा जाना है.

विज्ञापन के मुताबिक 267 पदों पर नियुक्ति की जानी है. इसके लिए 2 मई को पीटी परीक्षा ली जायेगी. कैंडिडेट को ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व विस्तृत जानकारी के लिए जेपीएससी की वेबसाइट को देखने का निर्देश दिया गया है.

पर इसकी वेबसाइट www.jpsc.gov.in खुल ही नहीं रही. इसके लिए जारी हेल्प लाइन नंबर 9431301636 औऱ 9431301419 जारी किया गया है. पर इस पर भी किसी तरह से संपर्क नहीं हो पा रहा.

इसे भी पढ़ें : CIP में बनेगी 500 बेडेड नयी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग

मई में पीटी और सितंबर में मेन एग्जाम

जेपीएससी के विज्ञापन के मुताबिक 2 मई को सिविल सेवा परीक्षा के लिए पीटी ली जायेगी. हालांकि यह संभावित डेट है. इसी तरह सितंबर, 2021 के अंतिम सप्ताह में मुख्य परीक्षा लिये जाने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें : टैटू से अपराधियों तक पहुंची पुलिस, प्रेमिका के पति ने की थी हत्या

Related Articles

Back to top button