
Khagaria : खगड़िया जिला के बेलदौर प्रखंड के इतमादी पंचायत के जमींदारी बांध के समीप कोसी नदी की तेज धारा से जमीदारी बांध में भीषण कटाव हो रहा है.
इसे भी पढ़ें :देवघर : साइबर थाना के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने की दो लाख की छिनतई
प्रशासन बचाव कार्य में जुटे गया है. प्रशासन के द्वारा बताया गया कि बारुण गांव के ग्रामीणों ने पूरे गांव में माइक के जरिए सूचना दी था कि गांव खाली कर अपने ऊंचे स्थान पर चले जाये. प्रशासन को जब सूचना मिली तो दल बल के साथ स्थल पर पहुंच कर जमींदारी बांध में हो रहे कटाव स्थल पर काम कर उसे ठीक कर दिया गया. बताया जाता है कि कोसी नदी में दो नदियों का संगम है जिससे पानी की तेज बहाव के कारण हर साल कटाव की मार झेलनी पड़ती है. सरकार के द्वारा हर साल फ्लड फाइटिंग का कार्य किया जाता है. फिर भी वही स्थिति है.
खगड़िया में हर साल की तरह इस बार भी कटाव का दंश लोग झेल रहे हैं. हालांकि बांध की मरम्मत का काम प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है. प्रशासन की टीम वहां काम कर रही है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है.
इसे भी पढ़ें :होम क्वारंटाइन से बचने के लिए नहीं करा रहे कोरोना जांच, बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा




