
Mumbai : मुंबई क्रूज ड्रग्सज मामले में बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का बेटा आर्यन खान (Aryan Khan) शुक्रवार को नारकोटिक्सस कंट्रोल ब्यूमरो (एनसीबी) के अफसर के सामने पेश हुआ. कोर्ट ने आर्यन को इस शर्त पर जमानत दी थी कि उनको हर हफ्ते एनसीबी के दफ्तर हाजिरी लगानी होगी. इसी कारण आर्यन खान एनसीबी दफ्तर पहुंचे थे.
इसे भी पढ़ें : नियम की उड़ी धज्जियां, जमकर हुई आतिशबाजी, एयर क्वालिटी इंडेक्स 143 रिकॉर्ड
हाई कोर्ट ने इन शर्तों पर दी थी जमानत
जानकारी हो कि मुंबई क्रूज ड्रग केस में हिरासत में लिए जाने के बाद आर्यन खान को बॉम्बे हाई कोर्ट ने सशर्त जमानत दी थी. इससे पहले आर्यन मुंबई के आर्थर रोड जेल में 20 दिनों से अधिक समय तक रहे थे . 30 अक्टूबर को उन्हें जमानत पर रिहा किया गया था.
महाराष्ट्र: आर्यन खान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(NCB) के सामने पेश होने मुंबई में NCB दफ़्तर पहुंचे। आर्यन खान क्रूज़ ड्रग्स मामले में जमानत देते समय बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा निर्धारित शर्तों के मुताबिक NCB के सामने अपनी साप्ताहिक(हर शुक्रवार) उपस्थिति के लिए NCB के सामने पेश हुए। pic.twitter.com/qlImLl6aJU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 5, 2021
दरअसल आर्यन खान को जमानत 14 शर्तों के साथ मिली है. कोर्ट ने साफ कर दिया है कि आर्यन पुलिस को बिना बताए मुंबई नहीं छोड़ सके. उन्हेंm हर शुक्रववार एनसीबी के सामने पेश होना होगा. अरबाज मर्चेंट जैसे दोस्तों5 और ड्रग मामले के आरोपियों से बात नहीं करेंगे.
क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि 2 अक्टूबर को जब एनसीबी ने मुंबई के एक क्रूज पर छापेमारी की थी कि तो आर्यन खान, उनके दोस्त अरबाज और मुनमुन को एनसीबी ने पकड़ लिया था. जिसके बाद सेशन कोर्ट में आर्यन खान की जमानत की अर्जी दी गई. लेकिन कोर्ट ने दोनों बार जमानत की अर्जी को खारिज कर दिया.
ये आरोप लगे हैं आर्यन पर
बता दें, आर्यन खान ड्रग केस में आर्यन खानके पास से ड्रग्सन बरामद नहीं हुआ था. लेकिन एनसीबी ने कोर्ट में कहा था कि आर्यन खान के सोशल साइट व्हा्ट्सएप पर चैट्स से साबित होता है कि वे अवैध ड्रग सौदों में शामिल थे. एनसीबी ने ये भी कहा था कि उनका विदेशी ड्रग्सै सिंडीकेट से संपर्क है.
इसे भी पढ़ें : चाईबासा : लालकृष्ण आडवाणी की सुरक्षा में तैनात NSG जवान और ममरे भाई की सड़क हादसे में मौत




