Khas-KhabarNational

शाहजहांपुर यौन शोषण केसः बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री #SwamiChinmayanand गिरफ्तार

Shahjahanpur (UP): शाहजहांपुर यौन शोषण में बीजेपी नेता और पूर्व सांसद स्वामी चिन्मयानंद को गिरफ्तार कर लिया गया है. गौरतलब है कि लॉ की एक छात्रा ने बीजेपी नेता पर रेप और तकरीबन एक साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया था.

यूपी की स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआइटी) ने चिन्मयानंद को शाहजहांपुर से गिरफ्तार किया है. अब उनका मेडिकल टेस्ट करवाने के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है. जिला अस्पताल में भारी फोर्स तैनात है.

इसे भी पढ़ेंःसुस्त अर्थव्यवस्था के बीच #GSTCouncil की बैठक आज, ऑटो सेक्टर समेत कई इंडस्ट्री को राहत की उम्मीद

खबर है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री का मेडिकल करवाने के बाद उन्हें शुक्रवार को ही अदालत में पेश किया जाएगा. गिरफ्तारी के बाद स्वामी चिन्मयानंद की वकील पूजा सिंह ने बताया कि उनके मुवक्किल को उनके घर से ही गिरफ्तार किया गया है.

लॉ की छात्रा ने लगाया है आरोप

उल्लेखनीय है कि लॉ की एक छात्रा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. चंद दिनों पहले ही इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसमें बीजेपी नेता न्यूड होकर मसाज करवा रहे थे.

वहीं इन आरोपों के सिलसिले में पिछले शुक्रवार को SIT की टीम ने करीब 7 घंटे तक स्वामी चिन्मयानंद से पूछताछ की थी.

इसे भी पढ़ेंःसिंदरी #MLA फूलचंद मंडल का टिकट रडार पर, सीट के लिए #BJP ने शॉर्टलिस्ट किये पांच नाम

हालांकि, यौन शोषण के इस मामले में यूपी पुलिस की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठ रहे थे. एक ओर जहां पीड़िता ने स्वामी चिन्मयानंद की गिरफ्तारी नहीं होने पर जलकर मरने की बात कही थी.

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इस पूरे मामले में योगी सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए स्वामी चिन्मयानंद के बीजेपी से जुड़े होने के कारण सरंक्षण दिये जाने का आरोप लगाया था.

इसे भी पढ़ेंःक्या #GharGharRaghubar अभियान को बीजेपी ने नकार दिया!

Related Articles

Back to top button